फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sada sarhad bus, indo-pak bus, shivsena punjab, amarnath yatra, ludhiana, punjab,

लुधियाना में सदा-ए-सरहद रोकने की कोशिश, शिवसेना ने लगाया जाम

Tue, 19 Jul 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 19 Jul 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
sada sarhad bus, indo-pak bus, shivsena punjab, amarnath yatra,  ludhiana, punjab,
shiv sainik - फोटो : amar ujala
अमरनाथ यात्रियों के साथ हुए दुर्व्यवहार से नाराज शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन और राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनोली के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने सदा-ए-सरहद बस को रोकने की कोशिश की। इस पर पुलिस प्रशासन ने दोराहा से बस का रूट बदलवा दिया। जिसके बाद शिव सैनिकों ने लुधियाना शेरपुर चौक पर जाम लगा दिया।.
विज्ञापन


शिव सैनिकों ने मंगलवार को सरहिंद से लेकर फगवाड़ा-जालंधर-रईया-ब्यास जीटी रोड तक शिव सैनिकों की अलग अलग टीमें सड़कों पर भारत पाक के बीच चलने वाली बस को रोकने के लिए लगा रखी थी। शिव सैनिकों की 10 गाड़ियां सरहिंद से ही शिवसेना पंजाब के प्रधान संजीव घनोली के नेतृत्व में बस के साथ-साथ लुधियाना की तरफ आ रही थी। बस के साथ चल रही पुलिस पार्टी को शक होने की वजह से बस को दोराहा स्थित कहीं पर रोक दिया गया।
विज्ञापन


वहीं बस के रूट बदलने से खफा शिव सैनिकों ने शेरपुर चौक पर नाका लगाकर जम्मू कश्मीर के ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया। जिस ट्रक का ड्राइवर हिंदू था, उसी ट्रक को जाने दिया गया। जिस ट्रक का ड्राइवर कश्मीरी मुसलमान था, उसको शिव सैनिकों ने जबरदस्ती नीचे उतार उससे भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शिवसेना नेताओं ने कहा कि कश्मीरी मुसलमान नमक भारत का खाते हैं। सुविधाएं हिंदू समाज के दिए गए टैक्सों से लेते है और हिंदू तीर्थ यात्रियों पर ही हमले करते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को दूसरे राज्यों में व्यापार करने का कोई हक नहीं है और न ही इन लोगों को पंजाब और दूसरे राज्यों में व्यापार करने दिया जाएगा।


इस मौके पर शिवसेना पंजाब के मालवा जोन प्रधान दीपक दनिया,  नितिन नंदा, राकेश कपूर, राकेश अरोड़ा, राकेश भल्ला, राजेश मलिक, अश्वनी चोपड़ा, अश्वनी शर्मा, नितीश नारंग, सोनी गर्ग और लक्की कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed