{"_id":"58765e814f1c1b912bba84f5","slug":"sad-bjp-congress-complained-to-the-election-commission-of-bhagwant-mann","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिअद, भाजपा, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की भगवंत मान की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद, भाजपा, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की भगवंत मान की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने जलालाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान की शिकायत केंद्रीय निर्वाचन आयोग से की है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. नसीम जैदी के नेतृत्व में बुधवार को चंडीगढ़ पहुंची टीम के समक्ष पंजाब विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रहे सभी सियासी दलों ने अपनी मांगें रखीं।
शिअद ने आयोग की टीम को भगवंत मान के भाषण का वीडियो भी सौंपा। आयोग की टीम ने दिन भर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक कर उनकी मांगें और समस्याएं दर्ज कीं। डॉ. जैदी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए सभी कदम उठाएगा। शिअद की ओर से चुनाव आयोग की टीम से मिलने पहुंचे पार्टी आफिस सचिव चरणजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पार्टी ने चुनाव आयोग से आप नेता भगवंत मान और डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
बताया कि पार्टी ने इन दोनों के खिलाफ अलग-अलग शिकायत पत्र चुनाव आयोग को सौंपे हैं, जिनमें से भगवंत मान के खिलाफ शिकायत के साथ सबूत के तौर पर वीडियो क्लिप की प्रति भी दी गई है। पार्टी ने आयोग की टीम को बताया कि भगवंत मान खुलेआम लोगों को शिअद के सीनियर नेताओं पर पथराव करने के लिए उकसा रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मान लोगों से कह रहे हैं कि वे अपनी जमीन पर फसल न उगाएं, बल्कि अकाली नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए पत्थर इक्ट्ठे करें। यह भी कहा गया है कि मान लोगों को शिअद नेताओं की बसों पर पथराव करने के लिए भी कह रहे हैं।

अपने भाषण से माहौल बिगाड़ रहे मान : बीजेपी
बराड़ ने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि मान के भाषणों से साफ है कि वे राज्य में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। चरणजीत बराड़ ने बताया कि एक अलग शिकायत में शिअद ने पंजाब मानवाधिकार आयोग के डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी मालेरकोटला सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं और शिअद के प्रत्याशी मोहम्मद औवेस से पार्टी को सूचना मिली है कि डीजीपी अपना आफिस छोड़कर मालेरकोटला में ही डेरा डाले हुए हैं और वहां अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
बराड़ ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वे मुस्तफा के मोबाइल रिकार्ड से उनकी गतिविधियों की जांच कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्तफा अपने कार्यालय से छुट्टी लिए बिना ही मालेरकोटला में डटे हुए हैं, जोकि सेवा नियमों के खिलाफ है।
अपने भाषण से माहौल बिगाड़ रहे मान : बीजेपी
पंजाब भाजपा की ओर से चुनाव आयोग की टीम से मिलने पहुंचे प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने बताया कि आप प्रत्याशी भगवंत मान अपने भाषणों से प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने आयोग से ऐसे अधिकारियों पर नजर रखने के लिए कहा है जो चुनाव ड्यूटी पर रहते हुए आचार संहिता के उल्लंघन को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जनसभा में जूता फेंकने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।