{"_id":"5ee26b6df51763370868a33a","slug":"ruckus-at-isolation-ward-of-govt-rajindra-hospital-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड में हंगामा, पॉजिटिव महिला ने जबरन नर्सों को छूने की कोशिश की, पढ़ें- मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड में हंगामा, पॉजिटिव महिला ने जबरन नर्सों को छूने की कोशिश की, पढ़ें- मामला
Fri, 12 Jun 2020 12:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में गुरुवार को हंगामा हो गया। नर्सों ने पॉजिटिव महिला मरीज को बच्चों से मिलने और वार्ड में शिफ्ट करने से मना कर दिया। इसके बाद भड़की मरीज ने नर्सों को धमकी दी कि वह उनको भी कोरोना संक्रमित कर देगी, साथ ही उन्हें जबरन छूने की कोशिश की।
विज्ञापन
नर्सें किसी तरह से वहां से भागीं लेकिन महिला मरीज व कुछ और मरीज उनके पीछे भागे। मौके पर तैनात सिक्योरिटी ने पहुंच कर मामले को शांत किया। नर्सों ने इस मामले को अधिकारियों के सामने उठाकर अब उन्हें पूरी सुरक्षा देने की मांग की है। वहीं कोरोना वार्ड में मरीजों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
स्टाफ नर्स अमनदीप कौर ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान एक पॉजिटिव महिला मरीज को उन्होंने उसके स्वस्थ बच्चों से मिलने व वार्ड में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया। भड़की महिला मरीज ने उन्हें जबरन छूने की कोशिश की।
बाकी मरीजों ने भी उस महिला का साथ दिया। घबराकर वे दोनों वहां से भागी, मरीज उनके पीछे भागे। पुलिस व सिक्योरिटी ने मामले को शांत किया। इसके बाद भड़की नर्सों ने कामकाज छोड़कर मामले को अधिकारियों के सामने उठाया और सुरक्षा की मांग की। वार्ड में मरीजों ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।