फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruble became government witness, got anticipatory bail

सरकारी गवाह बना रूबल, मिली अग्रिम जमानत

Tue, 06 Jul 2021 10:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ruble became government witness, got anticipatory bail
चंडीगढ़। सेक्टर-37 की करोड़ों की कोठी हड़पने के मामले में आरोपी दलजीत सिंह उर्फ रूबल की अग्रिम जमानत को जिला अदालत ने मंजूरी दे दी है। एक महीने पहले आरोपी ने जमानत याचिका दायर की थी। वह पुलिस का सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गया है। इसी शर्त पर पुलिस ने अदालत में आरोपी की जमानत याचिका का विरोध भी नहीं किया।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा दलजीत पुलिस को सहयोग करने के लिए तैयार है। साथ ही वह सच को सामने लाने के लिए भी पुलिस की पूरी सहायता करेगा। इसलिए उसे न्यायिक हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। चालान में दलजीत सिंह को पुलिस ने आरोपी बनाया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन

बता दें दो मार्च को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद आरोपी संजीव महाजन, राजदीप सिंह, मनीष गुप्ता, सतपाल डागर, अरविंद सिंगला, गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले का एक अन्य आरोपी सौरव गुप्ता अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर छोपमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed