फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rubicon used in incident found from Elante's parking lot, accused absconding

Chandigarh News: एलांते की पार्किंग से मिली वारदात में इस्तेमाल रूबिकॉन, आरोपी फरार

Tue, 04 Jul 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rubicon used in incident found from Elante's parking lot, accused absconding
मोहाली। दंपती द्वारा दंबग पड़ोसी से बातचीत बंद करने के मामले में पुलिस ने एलांते माल की पार्किंग से वारदात में इस्तेमाल रूबिकॉन कार बरामद कर ली है। वहीं, आरोपी अभी फरार चल रहा है। उसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, ईको सिटी में दिनदहाड़े पिस्टल तानने की घटना के बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग खुद इस मामले को मॉनिटर कर रहे हैं। वहीं, मुल्लांपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसकी लोकेशन भी ट्रेस करवाई। इस दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी एलांते मॉल में है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। पुलिस को आरोपी तो नहीं मिली लेकिन एलांते की पार्किंग में खड़ी उसकी रूबिकॉन गाड़ी मिल गई। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

यह है मामला
पीड़ित दुर्लभ सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी आरोपी की ओर से गाड़ी से टक्कर मारने, पीछा करने और जिम आदि में भी परेशान करने के बारे में एसएसपी कार्यालय में 30 जून को शिकायत देकर आई। इसके अगले दिन सुबह करीब साढ़े दस बजे जब वह काम पर जाने के लिए फार्च्यूनर गाड़ी में निकलने लगा तो आरोपी रूबिकॉन गाड़ी में पत्नी के साथ आया और उसकी गाड़ी में टक्कर मारी। इस पर उन्होंने गाड़ी रोक ली तो उसने तीन बार गाड़ी में टक्कर मारी। इसके बाद कार में बैठे हुए ही पिस्टल निकालकर उसकी तरफ तानते हुए कहा कि अगर उसने बातचीत शुरू नहीं की तो वह उसे यहां नहीं रहने देगा और उसे मार देगा। इसके बाद पीड़ित गाड़ी से उतरकर बात करने गया तो उसने गाड़ी ऊपर चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed