फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RTPCR test can be done in GMSH-16

Chandigarh News: जीएमएसएच-16 में करवा सकते हैं आरटीपीसीआर टेस्ट

Fri, 30 May 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
RTPCR test can be done in GMSH-16
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मरीजों के लिए जीएमएसएच-16 में आरटीपीसीआर जांच की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संख्या में टेस्ट किट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खांसी, जुकाम या बुखार होने पर सतर्क रहें। यदि सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉ. सिंह ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या स्टेरॉयड लेने से बचें। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों, अन्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले व्यक्तियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने और हाथों की उचित स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है। डॉ. सुमन सिंह ने आश्वासन दिया कि फिलहाल घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। कोरोना केस बढ़ने की स्थिति में भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टर अलर्ट पर हैं और जरूरत पड़ने पर 500 बेड भी तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में जीएमसीएच-32 में कोरोना से 40 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई थी। यह मरीज लुधियाना के सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर किया गया था और दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था। मृतक राजकुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले थे। वह लुधियाना के समराला के गोबिंद नगर में नौकरी कर रहे थे। उन्हें पेट की दिक्कत के बाद बुखार हुआ था और सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद जांच में उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। GMCH-32 में भी आइसोलेशन वार्ड तैयार है। डॉक्टरों का यही कहना है कि अभी कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed