{"_id":"572b57ec4f1c1b4c625ccf52","slug":"rti-rti-fees-rti-chandigarh-sampark-center-chandigarh-deposited-on-sampark-center-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई की फीस संपर्क सेंटर पर होगी जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई की फीस संपर्क सेंटर पर होगी जमा
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 May 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
आरटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही आरटीआई कार्यकर्ता मांगी गई जानकारी की फोटोकॉपी के पैसे अपने नजदीकी ई-संपर्क सेंटर पर ही अदा कर सकेंगे। आरटीआई कार्यकर्ता आरके गर्ग की अपील पर एडवाइजर परिमल राय ने आईटी डायरेक्टर को इस तरह के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
आरके गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग से कुछ जानकारी मांगी थी। जिसकी एवज में विभाग ने 32 रुपये पोस्टल ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में अदा करने के लिए कहा। गर्ग ने बताया कि इतने पैसों का डीडी बनवाने के लिए बैंकों में धक्के खाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अगर रुपये जमा कराने की सेवा संपर्क सेंटर में मिलने लगेगी तो आरटीआई कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन के कर्मचारियों का समय भी बचेगा।