फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RSS worker reached Punjab and Haryana High Court against Digvijay Singh

चंडीगढ़: दिग्विजय सिंह के खिलाफ RSS कार्यकर्ता पहुंचा हाईकोर्ट, कांग्रेस नेता ने मुंबई बम धमाके में बताया था संघ का हाथ

Fri, 27 May 2022 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 May 2022 01:18 AM IST
सार

अखबार में याची ने दिग्विजय सिंह से जुड़ा एक समाचार देखा। इस समाचार के अनुसार दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि इन बम धमाकों के पीछे आरएसएस का हाथ है। इसके साथ ही यह भी कहा था कि आरएसएस के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सुबूत भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
RSS worker reached Punjab and Haryana High Court against Digvijay Singh
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई बम धमाकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हाथ होने और इससे जुड़े सबूत होने के कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान मामले में संघ कार्यकर्ता ओम प्रकाश बंसल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। सिरसा कोर्ट द्वारा उनकी शिकायत न सुनने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर 7 सितंबर को हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


आरएसएस कार्यकर्ता ओम प्रकाश बंसल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि वह आरएसएस से लंबे समय से जुड़े हैं। सिरसा क्षेत्र में वह 1979 से 1993 तक आरएसएस जिला प्रमुख भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई में जुलाई 2011 में बम धमाके हुए थे। इन बम धमाकों के बाद अखबार में याची ने दिग्विजय सिंह से जुड़ा एक समाचार देखा। इस समाचार के अनुसार दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि इन बम धमाकों के पीछे आरएसएस का हाथ है। इसके साथ ही यह भी कहा था कि आरएसएस के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सुबूत भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


याची ने इसके खिलाफ सिरसा की अदालत में शिकायत दी थी और दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सिरसा की अदालत ने यह कहते हुए शिकायत को खारिज कर दिया था कि याची आरएसएस की ओर से शिकायत नहीं दे सकता। याची ने कहा कि वह लंबे समय से आरएसएस से जुड़ा हुआ है और इसलिए वह शिकायत दे सकता है और शिकायत को वैध माना जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed