फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rowing players showing strength of arms on Sukhna Lake

सुखना लेक पर रोइंग खिलाड़ी दिखा रहे बाजुओं की ताकत

Tue, 22 Feb 2022 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rowing players showing strength of arms on Sukhna Lake
चंडीगढ़। सुखना लेक पर इन दिनों रोइंग खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप के लिए अभ्यास में सुबह-शाम अभ्यास में जुटे हुए हैं। चैंपियनशिप के मुकाबले 1 से 5 मार्च तक सुखना लेक पर खेले जाएंगे। देश के कई राज्यों से रोइंग टीमें शिरकत करेंगी। चैंपियनशिप की मेजबानी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ कर रही है। चैंपियनशिप का आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी की गाइडलाइंस के मुताबिक ही किया जाएगा।
विज्ञापन

दो साल के बाद हो रही चैंपियनशिप
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी टीम के कोच दीपक कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते इस लेवल की बड़ी चैंपियनशिप का आयोजन दो साल बाद किया जा रहा है। दो साल पहले पीयू की रोइंग टीम ही विजेता बनी थी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में लड़के-लड़कियों के वर्ग में 32 रोइंग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। चंडीगढ़ की टीम से 26 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण की दोनों खुराक का दिखाना होगा प्रमाणपत्र
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों और उनके कोचों को कोविड टीकाकरण की दोनों डोज का प्रमाणपत्र दिखाना होगा। इसके बिना किसी भी खिलाड़ी को एंट्री नहीं मिलेगी। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों से मिलेगी टक्कर
पीयू की टीम से हिस्सा ले रहे रोइंग खिलाड़ी ज्यंत कुमार ने बताया कि इस बार एलपीयू, महाराष्ट्र, मद्रास, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीमों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इसके लिए हमारी टीमें सुबह-शाम अभ्यास में जुटी हुई है। इन्होंने बताया कि इस बार सिंगल स्कल, डब्लस स्कल, कोकलेस पेयर और कोक्लेस फोर इवेंट में खिलाड़ी खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed