फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Routes diverted due to Punjab bandh, commuting to Chandigarh will not be easy

Chandigarh News: पंजाब बंद के चलते रूट डायवर्ट, चंडीगढ़ आना-जाना नहीं होगा आसान

Mon, 30 Dec 2024 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Routes diverted due to Punjab bandh, commuting to Chandigarh will not be easy
चंडीगढ़। सोमवार को पंजाब बंद के चलते चंडीगढ़ से हरियाणा और दिल्ली आना-जाना आसान नहीं होगा। बंद को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़ आने-जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है ताकि वाहन चालकों को दिक्कतें न हों। हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब बंद के चलते अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकेंगे। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं। हिसार से चंडीगढ़ आने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। हिसार से चंडीगढ़ आने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, पेहवा, ठोल, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे। चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन पंचकूला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, नरवाना, बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकेंगे। दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरूक्षेत्र, उमरी चौक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एनएच-344ए, मुलाना, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed