फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Round Glass Hockey Academy made it to the semi-finals

Chandigarh News: राउंड ग्लास हॉकी अकादमी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Tue, 18 Feb 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Round Glass Hockey Academy made it to the semi-finals
चंडीगढ़। गत विजेता राउंड ग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने 35वें ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लखनऊ के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आरजीएचए ने मनमोहन सिंह हॉकी अकादमी हरियाणा को 7-1 के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन

गुरमनवदीप सिंह टीम के स्टार प्रदर्शनकर्ता रहे, जिन्होंने हैट्रिक लगाई। रणवीर सिंह, हरकीरत सिंह, निशांत तंवर और मनवीर सिंह ने भी शानदार गोल दागे।आरजीएचए ने मैच के 13वें मिनट में गुरमनवदीप सिंह के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए बढ़त बना ली। हालांकि एमएम सिंह हॉकी अकादमी ने 18वें मिनट में हर्ष के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से स्कोर बराबर कर दिया लेकिन विजेता टीम ने जल्द ही मुकाबले में पकड़ मजबूत कर ली। गुरमनवदीप सिंह ने दूसरे क्वार्टर में फिर से गोल दागकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 34वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी कर बढ़त 3-1 कर दी।
विज्ञापन

इसके अगले ही मिनट में रणवीर सिंह ने स्कोर 4-1 कर दिया। चार मिनट बाद हरकीरत सिंह ने पांचवां गोल दागा। आरजीएचए ने अंतिम क्वार्टर में निशांत तंवर और मनवीर सिंह के शानदार फील्ड गोल के जरिये दो और गोल किए और इस धमाकेदार जीत को अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article