फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose Garden renovated by 25 lacs

25 लाख से होगा रोज गार्डन का कायाकल्प

Fri, 12 Feb 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rose Garden renovated by 25 lacs
चंडीगढ़। 25 लाख रुपये से रोज गार्डन का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए नए फूल बेड और गुलाब की नई प्रजातियों का चयन कर गार्डन की सुंदरता को बढ़ाया जाएगा। महापौर रविकांत शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को रोज फेस्टिवल के लिए गठित कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें फेस्टिवल को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि 26 से 28 फरवरी तक प्रतीकात्मक रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम के समापन पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें आरडब्ल्यूए व सामाजिक संगठन को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। इस दौरान कमेटी ने तय किया कोई भी सांस्कृतिक गतिविधि नहीं होगी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि जनवरी की सदन की बैठक में रोज फेस्टिवल को प्रतीकात्मक रूप से मनाने का फैसला किया गया था। साथ फेस्टिवल पर खर्च होने वाली राशि को रोज गार्डन के विकास पर खर्च करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई थी। बैठक में पार्षद आशा जसवाल, शक्ति प्रकाश देवशाली, मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल, अतिरिक्त आयुक्त तिलकराज, बागवानी विभाग के अधीक्षक अभियंता केपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed