फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose festival started in punjab university, today schedule

पीयू में रोज फेस्टिवल का शानदार आगाज, देखिए आज क्या रहेगा खास?

Sat, 11 Feb 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Feb 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Rose festival started in punjab university, today schedule
पीयू में रोज फेस्टिवल का शानदार आगाज - फोटो : अमर उजाला
ट्राइसिटी के लोगों के लिए यह वीकेंड खास रहेगा। शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 8वें रोज फेस्टिवल का शानदार आगाज हुआ। तीन दिन के इस फेस्टिवल में हर दिन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए ढेरों प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन


अमर उजाला के सहयोग से आयोजित रोज फेस्टिवल का उद्घाटन शुक्रवार दोपहर कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने किया। इस मौके पर पीयू स्थित अंकुर स्कूल और रतवाड़ा साहिब स्कूल के बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। मंच पर छोटी बच्चियों की ओर से पेश गिद्दा और देश को एकजुट करने वाली स्किट ने खूब तालियां बटोरी। रोज गार्डन में बने सेल्फी जोन में सभी ने जमकर सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन


 पीयू एनएसएस टीम ने स्वच्छ भारत अभियान को स्किट के माध्यमसे पेश किया। कार्यक्रम में पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर और रोज फेस्टिवल को-ऑर्डिनेशन टीम के हेड इंजीनियर अनिल ठाकुर भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज फेस्ट के पहले दिन फ्लॉवर प्रतियोगिता और आर्टिस्ट वर्कशॉप भी आयोजित की गई। फोटो एग्जीबिशन में पीयू कैैंपस में खींची गई फोटो को सभी ने पसंद किया। देर शाम ओल्ड कन्वोकेशन ग्राउंड में फैशन प्रतियोगिता का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। 

रोज फेस्ट में मिलेगी गोहाना की खास जलेब

Rose festival started in punjab university, today schedule
पीयू में रोज फेस्टिवल का शानदार आगाज - फोटो : अमर उजाला
रोज फेस्ट में मिलेगी गोहाना की खास जलेब
पीयू रोज फेस्टिवल में मनोरंजन के साथ खाने-पीने का भी खास इंतजाम किया गया है। फेस्ट में पहली बार गोहाना का स्पेशल जलेब बनाया जा रहा है। फेस्टिवल में 10 से अधिक खाने के स्टॉल लगाए गए हैं। फेस्टिवल में लोगों को जागरूक करने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक ने भी स्टॉल लगाया है। युवाओं को खास तौर पर ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। आर्गेनिक खेती की जानकारी भी स्टॉलों के माध्यम से दी जा रही है। उधर बच्चों के लिए कई तरह के झूले भी लगाए गए हैं। 

प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी किताबों भी खरीदें
रोज फेस्टिवल के तहत अमर उजाला की ओर से पाठकों के लिए स्पेशल बुक स्टॉल लगाया गया है। यहां से सिविल सर्विसेज, एनडीए, टीचिंग, बैंक पीओ की तैयारी से जुड़ी किताबों की खरीदारी भी युवाओं ने की।  

पीयू रोज फेस्टिवल में ट्राइसिटी के लोगों को इस बार कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। पहले दिन ही हजारों की संख्या में ट्राइसिटी के लोगों ने हिस्सा लिया। शनिवार और रविवार को होने वाली प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी आएंगे। लोगों की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। 
- अनिल ठाकुर, रोज फेस्टिवल को-ऑर्डिनेटर और डिविजनल इंजीनियर पीयू  
 

शनिवार और रविवार को यह रहेगा शेड्यूल 

Rose festival started in punjab university, today schedule
PU Rose fest - फोटो : अमर उजाला
शनिवार
सुबह 9:30 बजे- गायन प्रतियोगिता
सुबह 9:30 बजे- रंगोली प्रतियोगिता
दोपहर 12:10 बजे- कोलॉज मेकिंग
दोपहर बाद 2:00 बजे-स्लोगन राइटिंग
दोपहर बाद 2:30 बजे -रोज क्विज
दोपहर बाद 3:30 बजे-फेस पेंटिंग
शाम 6:30 बजे- पुरस्कार वितरण समारोह
शाम 7:00 बजे लॉफ्टर शो 

12 फरवरी
सुबह 9:30 बजे- कविता गायन
सुबह 9:30 बजे- डांस प्रतियोगिता
सुबह 9:30 बजे- मेहंदी प्रतियोगिता
सुबह 11:30 बजे- रोज प्रिंस और प्रिंसेज प्रतियोगिता
दोपहर 1:00- पेंटिंग प्रतियोगिता
दोपहर बाद 2:30 बजे- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
शाम 6:30 बजे- पुरस्कार वितरण समारोह
शाम 7:00 बजे - स्टार नाइट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed