{"_id":"63ebec60237906d658081bf9","slug":"rose-festival-12-parking-lots-fixed-for-parking-the-car-chandigarh-news-c-16-pkl1043-61721-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज फेस्टिवल : गाडी खड़ी करने के लिए 12 पार्किंग स्थल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज फेस्टिवल : गाडी खड़ी करने के लिए 12 पार्किंग स्थल तय
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्रैफिक पुलिस ने 17 से 19 फरवरी तक सेक्टर-16 के रोज गार्डन में होने वाले रोज फेस्टिवल के लिए एडवाइजरी जारी की है। नगर निगम की ओर से आयोजित इस फेस्ट के लिए पुलिस ने 12 पार्किंग स्थल तय करने के साथ लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। कई रूट भी डायवर्ट किए जाएंगे। इसका निर्णय फेस्ट के दिन ही लिया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि लोग पुलिस की तरफ से तय किए गए पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी खड़ी करें। किसी भी साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग या नो पार्किंग जोन में अगर किसी ने गाड़ी खड़ी की तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और वाहन को उठा लिया जाएगा। नियम तोड़ने पर अगर किसी की गाड़ी को पुलिस टो कर ले जाती है या क्लैंप लगाया जाता है तो वह ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि भीड़ की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक हॉर्न न बजाएं। वाहनों की भारी भीड़ को देखते हुए कार पूलिंग पर विचार किया जा सकता है।
यहां खड़ी कर सकते हैं वाहन
1. आर्मी टैंक पार्किंग, सेक्टर-10
2. आर्मी टैंक के पास ओपन ग्राउंड पार्किंग
3. चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पीछे पार्किंग क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय के पास पार्किंग
4. पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे केंद्रीय सदन तक पार्किंग क्षेत्र
5. रोज गार्डन के मुख्य द्वार के सामने पार्किंग क्षेत्र
6. रोज गार्डन के पीछे की ओर पार्किंग
7. सेक्टर-17 स्थित होटल ताज के सामने पार्किंग क्षेत्र
8. सेक्टर-17 स्थित टीडीआई मॉल के सामने पार्किंग क्षेत्र
9. सेक्टर-17 स्थित मल्टी लेवल पार्किंग
10. मध्य मार्ग पर सेक्टर-9 के एससीओ के सामने पार्किंग क्षेत्र
11. सेक्टर-17 में मौजूद कई पार्किंग स्थल
12. सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने पार्किंग स्थल
पिक एंड ड्रॉप स्पॉट
1. सेक्टर-17 स्थित रास फ्रंटियर के पास
2. सेक्टर-17 स्थित नीलम थियेटर के पास