फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Role of three police personnel reveal in gangster Deepak Tinu absconding

बड़ा खुलासा: टीनू को भगाने में तीन और पुलिस कर्मियों की भूमिका, पांच हथियारबंद युवक भी थे गैंगस्टर के साथ

Fri, 07 Oct 2022 01:44 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/मानसा/बठिंडा (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/मानसा/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 01:44 AM IST
सार

जांच टीम के मुताबिक, 30 से अधिक फोन सर्विलांस पर लगाए जा चुके हैं और कॉल्स व टावर लोकेशन की मदद ली जा रही है। कांस्टेबल के मोबाइल कॉल्स का रिकॉर्ड निकाला गया है और 27 जुलाई के बाद की कॉल्स को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Role of three police personnel reveal in gangster Deepak Tinu absconding
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : facebook

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू को भगाने में तीन और पुलिस मुलाजिमों की भूमिका सामने आ रही है। इसके अलावा उसे भगाकर ले जाने में पांच हथियारबंद युवक भी शामिल थे। वे फार्च्यूनर कार में आए थे जो एंडेवर के पीछे चल रही थी, जिसमें टीनू को उसकी प्रेमिका बैठाकर ले गई। उस समय गैंगस्टर के पास 9 एमएम की एक पिस्टल भी थी। पंजाब से बाहर निकलते ही वह अपनी प्रेमिका से अलग होकर दूसरी फॉर्च्यूनर कार में सवार हो गया था। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि टीनू को भगाने में दो हवलदार और एक कांस्टेबल की भी भूमिका भी सामने आ रही है। पूछताछ में एसआईटी को इन मुलाजिमों के बैंक खातों में भारी मात्रा में नकदी ट्रांसफर होने की बात सामने आई है। इस मामले में एसआईटी ने अहम दस्तावेज हासिल किए हैं, हालांकि एसआईटी के सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत से भगाने के लिए टीनू की प्रेमिका एंडेवर गाड़ी पर आई थी तो उसके पीछे एक फॉर्च्यूनर कार भी थी। इसमें चार से पांच युवक सवार थे। टीनू प्रेमिका के साथ एंडेवर गाड़ी में बैठकर फरार हुआ। उसके पीछे फार्च्यूनर कार थी जिसमें हथियारबंद युवक बैठे थे लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि उनके पास किस किस्म के और कितने हथियार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पहले तीन गाड़ियां घूमती रहीं सीआईए के नजदीक
सूत्र ने बताया कि आरोपी दीपक टीनू को पुलिस हिरासत से फरार होने से पहले सीआईए स्टाफ के नजदीक तीन गाड़ियां घूम रही थीं। बताते हैं कि मानसा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन गाड़ियों के बारे में पता लगा चुकी है लेकिन जांच की जा रही है कि उन गाड़ियों पर नंबर प्लेट असली थी या नकली।

आईजी ने बर्खास्त एसआई से की कई घंटे पूछताछ, आज कोर्ट में पेशी
आईजी पटियाला एमएस छीना के नेतृत्व में एसआईटी ने मानसा आकर बर्खास्त सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह से देर तक पूछताछ की। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आईजी छीना गुरुवार को मानसा पहुंचे और प्रितपाल सिंह से कई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान एसआईटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 

अब भी गैंगस्टर टीनू के साथ है कांस्टेबल प्रेमिका
पंजाब पुलिस को दीपक टीनू की कांस्टेबल माशूका की तलाश है। अधिकारियों के अनुसार वह अब भी टीनू के साथ है। कांस्टेबल के रिश्तेदारों व नजदीकी लोगों के 30 से अधिक फोन सर्विलांस पर लगे हैं। पुलिस की जांच टीम के सदस्य के मुताबिक, दीपक लंबे समय से अपने रिश्तेदारों व निकटवर्ती लोगों के संपर्क में नहीं है। इस कारण उसको तलाशना काफी मुश्किल है। इस मामले में कमजोर कड़ी उसकी प्रेमिका है, जिसके जरिये पुलिस टीनू तक पहुंच सकती है। पुलिस पंजाब, राजस्थान, हरियाणा में तलाशी में जुटी है। 

महिला कांस्टेबल का नाम भी सामने नहीं लाया जा रहा है। ताकि किसी तरह का प्रभाव ऑपरेशन पर न पड़े। अधिकारियों के अनुसार टीनू को फरार करवाने में कांस्टेबल प्रेमिका की अहम भूमिका रही है और वह अभी भी उसके साथ है। जांच टीम के मुताबिक, 30 से अधिक फोन सर्विलांस पर लगाए जा चुके हैं और कॉल्स व टावर लोकेशन की मदद ली जा रही है। कांस्टेबल के मोबाइल कॉल्स का रिकॉर्ड निकाला गया है और 27 जुलाई के बाद की कॉल्स को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed