खुलासा: रोहतक सिस्टर्स और पुलिस में मिलीभगत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में रोडवेज बस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ और मारपीट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों पक्षों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट सीबीआई ने 31 दिसंबर को ही एसआईटी को सौंप दी थी।
आरोपी पक्ष के वकील की ओर से लगाई गई आरटीआई में सीबीआई ने यह जानकारी दी है। बता दें कि एसआईटी अभी तक लगातार यह बात कहती आई है कि उन्हें टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है।
बता दें कि 28 नवंबर की घटना के बाद मचे हंगामे में लड़की पक्ष ने आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की थी। 18 व 19 दिसंबर को आरोपी युवक कुलदीप, मोहित व दीपक का दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय की लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। जबकि 22 दिसंबर को लड़कियों का टेस्ट हुआ।
पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट दबाई
सभी को टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार रहा। लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारी अभी तक यही कहते रहे कि उन्हें अभी टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है। आरोपी पक्ष के एडवोकेट प्रदीप मलिक ने सीबीआई में आरटीआई लगाई।
सीबीआई की सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की ओर से जारी आरटीआई के जवाब में साफ लिखा है कि पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट 29 दिसंबर 2014 को तैयार हो गई थी और 31 दिसंबर को जांच अधिकारियों को सौंप दी गई। वकील ने आरोप लगाया है कि इससे जाहिर हो गया है कि पुलिस की लड़कियों के साथ मिलीभगत है और लड़कों को बिना वजह केस में घसीटा जा रहा है।
वर्जन
मामले में जांच जारी रही है। ऐसे में सभी बातों का खुलासा करना अनिवार्य नहीं है।
डीएसपी यशपाल खटाना, एसआईटी प्रभारी।