फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohit sharma win gold medel in austraila

रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया में जीता गोल्ड

Sat, 15 Nov 2014 01:45 PM IST
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Nov 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma win gold medel in austraila

सिटी के रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया में खेली गई पेन पेसफिक मास्टर गेम्स में साइक्लिंग में गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया। यह गेम्स आस्ट्रेलिया में 1-9 नवंबर तक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न खेलों के इवेंट खेले गए। आस्ट्रेलिया के नेरांग सर्किट जोकि वर्ल्ड के सबसे टफ सर्किट में से एक है साइकलिंग चैंपियनशिप खेली गई। इसमें भारत की ओर से रोहित शर्मा 40 किलोमीटर रेस में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य देशों के बेहतरीन साइक्लिस्टों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीतने में सफलता पाई।

विज्ञापन


रोहित शर्मा ने साइकिल की एबीसीडी सिटी ब्यूटीफुल से सीखी। वह पंचकूला की खुद की प्राइवेट कंपनी चलाते है। पिछले 20 साल से साइकिल चलाते आ रहे है। इन्होंने बताया कि जब वह 8वीं कक्षा में तब पहली बार साइकिल खरीदी। मुझे साइकिल चलाना शुरू से ही पसंद था। इसके बाद स्वीमिंग शुरू की। डीएवी कालेज में जब एडमिशन ली तो थ्राईलॉन इवेंट में हिस्सा लेना शुरू किया।
विज्ञापन


थ्राईलॉन ऐसी गेम है जिसमें तैराकी, साइक्लिंग, दौड़ना होता है। इस गेम में कालेज के कोच ने देखा कि मैं साइकिल में अच्छा कर रहा हूं तो उनकी सलाह पर मैने इसी में अधिक ध्यान देना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिट रहना है तो साइक्लिंग है बेस्ट
रोहित शर्मा ने बताया कि स्पोर्ट्स में अगर आपको अपना कैरियर आगे तक बढ़ाना है तो स्वयं को फिट रखना बेहद जरूरी है। चाहे वह किसी भी उम्र का प्रतियोगी हो। इनके अनुसार आज के युवा साइक्लिंग में बिलकुल रुचि नहीं ले रहे हैं। जबकि इससे बेहतर कोई एक्सरसाइज नहीं है। रोहित के अनुसार साइकिल चलाने से आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है शरीर फिट भी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed