फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in another quarantined house in Ram Darbar

रामदरबार के एक और क्वारंटीन किए परिवार के घर में चोरी

Mon, 10 Aug 2020 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Robbery in another quarantined house in Ram Darbar
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में एक बार फिर चोरों ने क्वारंटीन हुए एक परिवार के घर को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर चोर करीब 65 हजार रुपये की नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। क्वारंटीन हुए परिवारों के घरों में चोरी की लगातार वारदातें हो रहीं हैं, बावजूद इसके पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। फिलहाल सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रामदरबार फेज-2 के मकान नंबर-23 में नानक चंद्र (48) परिवार समेत रहते हैं। बेटे सन्नी ने बताया कि उनका स्टेशनरी का काम है। कुछ दिन पहले पिता कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके चलते उनके परिवार के कुल 14 सदस्यों को रायपुरकलां में क्वारंटीन कर दिया गया। इसके चलते घर पर ताला लगा था। रविवार तड़के करीब 3.30 बजे पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि उनके घर की लाइट जल रही है। सूचना मिलते ही सन्नी घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा देखकर सन्न रह गया। कमरे में पहुंचे तो अलमारी और बेड से 5 हजार रुपये के सिक्के समेत करीब 65 हजार रुपये और कुछ आभूषण गायब थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

खंगाली सीसीटीवी फुटेज, नहीं लगा सुराग
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायतकर्ता और आसपास के पड़ोसियों का बयान दर्ज किए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उधर, चोरी की वारदात के बाद से अब तक पीड़ित परिवार ने पुलिस को चोरी हुए सामान की लिस्ट नहीं सौंपी है। परिवार के क्वारंटीन सेंटर से आने के बाद ही पता चल सकेगा कि घर से क्या-क्या चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों के घरों पर चोरों की नजर
जानकारी के अनुसार, रामदरबार फेज-2 स्थित मकान नंबर 2167 में बीते 31 जुलाई को लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी हुए थे। इसके अलावा 29 जून को बापूधाम स्थित मकान नंबर 715/18 समेत दो अलग अलग घरों में करीब एक लाख रुपये नकदी समेत गहने चोरी हो गए थे। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था, जब परिवार क्वारंटीन था। ऐसे में परिवारों के क्वारंटीन होने के दौरान इन घरों की सुरक्षा नहीं कर पाने से पुलिस की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed