फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roaming on stolen bike with fake number caught under control

Chandigarh News: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर घूमता काबू

Wed, 06 Mar 2024 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Roaming on stolen bike with fake number caught under control
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पंजाब के जगतपुरा जिला मोहाली के रहने वाले अमरीश (19) और सेक्टर 49 निवासी बबलू (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे दो एक्टिवा, दो कारें और तीन बाइक बरामद की हैं। सेक्टर-17 थाना प्रभारी राजीव कुमार की टीम ने 4 मार्च को सेक्टर-16/23 स्मॉल चौक के पास नाका लगा रखा था। पुलिस आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोककर कागजात मांगे तो वह दिखाने में आनाकानी करने लगा। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि मोटर साइकिल पर जाली नंबर लगा रखा है। उसने बाइक सेक्टर 9 के एरिया से चोरी किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके खिलाफ चंडीगढ़ के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed