Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roads in Sectors 18 and 19 are in a dilapidated state; V-4 and V-5 roads have turned into a series of potholes.

Chandigarh News: सेक्टर-18 और 19 की सड़कें बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुईं वी-फोर और वी-फाइव रोड

Wed, 11 Nov 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Roads in Sectors 18 and 19 are in a dilapidated state; V-4 and V-5 roads have turned into a series of potholes.
बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ पैचवर्क, दोपहिया चालक गिरकर हो रहे चोटिल; पूर्व मेयर बोले- महीने के अंत तक शुरू होगी रीकार्पेटिंग
विज्ञापन



शहर में 1250 किलोमीटर वी-फोर, वी-फाइव, वी-सिक्स सड़कें और पार्किंग, अब तक 500 किलोमीटर की ही हुई रीकार्पेटिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। शहर की वी-फोर, वी-फाइव और वी-सिक्स सड़कों की हालत खराब है। कई सेक्टरों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इसका सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। सेक्टर-18 और 19 की वी-फोर और वी-फाइव सड़कों की हालत बेहद खराब है। ये दोनों सेक्टर भाजपा के पूर्व मेयर अनूप गुप्ता के वार्ड में आते हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, लेकिन टूटे हिस्सों पर पैचवर्क तक नहीं करवाया गया।
सेक्टर-19 निवासी धर्मवीर सिंह, नवजीत सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर की सर्कुलर सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कई बार नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग और एरिया पार्षद से शिकायत की, लेकिन हर बार जल्द रीकार्पेटिंग का आश्वासन मिलता है। लोगों का कहना है कि उन्हें टेंडर से मतलब नहीं, सड़क की मरम्मत चाहिए, ताकि रोजाना होने वाले हादसों से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन




उद्योग पथ से मुड़ते ही गड्ढे से सामना

सेक्टर-18 की वी-फाइव रोड पर उद्योग पथ से प्रवेश करते ही बड़ा गड्ढा वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। वी-थ्री से वी-फाइव सड़क के मोड़ पर बने इस गड्ढे में कई दोपहिया चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अमर उजाला ने मौके पर सड़क की हालत देखी तो लोगों की शिकायत सही मिली। दिवाली पर खरीदारी करने पहुंचे मोहनजीत ने बताया कि उन्हें गड्ढे का अंदाजा नहीं था। मोटरसाइकिल मोड़ते समय वह उसमें गिर गए। उन्हें मामूली चोट आई, जबकि मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




महीने के अंत तक रीकार्पेटिंग का दावा

पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-18 और 19 की वी-फोर व वी-फाइव सड़कों की रीकार्पेटिंग के दो टेंडर अलॉट हो चुके हैं। दोनों सेक्टरों में इसी महीने के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है। पहले निगम बिटुमन की कमी का हवाला देता रहा। बरसात के बाद काम शुरू हुआ तो मशीनरी की कमी सामने आ गई।



1250 किलोमीटर सड़कों और पार्किंग की रीकार्पेटिंग
शहर में वी-फोर, वी-फाइव, वी-सिक्स सड़कें और पार्किंग मिलाकर करीब 1250 किलोमीटर का नेटवर्क है। निगम की तीनों रोड डिवीजन ने 1038 किलोमीटर सड़कों और पार्किंग की रीकार्पेटिंग के लिए 87.34 करोड़ रुपये के टेंडर अलॉट किए हैं। अब तक ठेकेदारों से करीब 500 किलोमीटर सड़कों और पार्किंग की रीकार्पेटिंग करवाई जा चुकी है।




कोट

ज्यादातर सेक्टरों की वी-फोर, वी-फाइव और वी-सिक्स सड़कों की रीकार्पेटिंग के टेंडर अलॉट हैं। करीब 11 ठेकेदार काम कर रहे हैं। सड़कों की संख्या अधिक होने के कारण काम जारी है। - संजय अरोड़ा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed