पटियाला में हादसा, 3 महिलाओं की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर कार ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसा पंजाब के समाना (पटियाला) नेशनल हाईवे समाना-पातड़ां रोड स्थित गांव घग्गा के पास हुआ।
घग्गा पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घग्गा थाना के इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि घग्गा के वार्ड नंबर दो की रहने वाली तीन महिलाएं जसविंदर कौर (51) पत्नी जागर सिंह, नरिंदर कौर (45) पत्नी सुखविंदर सिंह और मनजीत कौर (42) पत्नी सुखपाल सिंह शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घग्गा के ही वार्ड नंबर चार स्थित गुरुद्वारा सत्संग सभा में माथा टेकने जा रही थी।
दूसरी कार में बैठकर भाग निकला कार चालक
एक तेज रफ्तार लीवा कार ने सड़क पर पैदल जा रही इन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हादसाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन कार में सवार लोगों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस कार के नंबर के आधार पर कार के मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग एक समारोह में शामिल होकर खनौरी वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान यह हादसा हो गया। कार के पीछे एक अन्य कार आ रही थी। हादसे के बाद कार सवार लोग पीछे आ रही कार में बैठकर भाग निकले।