{"_id":"5795d6614f1c1b697d21dfd9","slug":"rio-olympic-2016-haryana-players-rio-olympic-haryana-players-rohtak-sports-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिक: चमकने के लिए उतरेंगे हरियाणा के 21 'हीरे', इनमें 11 बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियो ओलंपिक: चमकने के लिए उतरेंगे हरियाणा के 21 'हीरे', इनमें 11 बेटियां
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
रियो ओलंपिक 2016 के लिए क्वालीफाई हुए हरियाणा के खिलाड़ी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक के 10 दिन बाकी हैं, लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही हरियाणा के खिलाड़ियों ने कई इतिहास रच डाले हैं। हरियाणा के 21 खिलाड़ियों ने ओलंपिक का टिकट हासिल करके प्रदेश के लोगों को गर्व करने का मौका दिया है।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने खिलाड़ी एक साथ प्रदेश से ओलंपिक में जाएंगे। पहली बार ऐसा होगा कि 10 पुरुषों के मुकाबले 11 महिला खिलाड़ी ओलंपिक में खेलेंगी। यह भी पहली बार हो रहा है कि प्रदेश के सात एथलीट ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
देश को 200 मीटर दौड़ में 36 साल बाद ओलंपिक का टिकट मिला है। इसे हासिल करने वाले हरियाणवी एथलीट धर्मबीर हैं। महिला हॉकी टीम भी 36 साल बाद ओलंपिक में खेलती दिखेगी।
विज्ञापन
उसमें भी हरियाणा की छह खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी, जिसमें एशिया की बेस्ट गोल कीपर रही सविता पूनिया भी शामिल हैं। यह भी पहली बार होगा कि ओलंपिक के अखाड़े में दो सगी बहनें बबीता और विनेश एक साथ दांवपेंच दिखाएंगी।

ओलंपिक से पहले बने इतिहास ने जगाई तमगों की उम्मीद
रियो ओलंपिक
- फोटो : getty
ओलंपिक से पहले इस तरह के कई इतिहास जरूर बन गए हैं, लेकिन पूरे देश को इन खिलाड़ियों से सोने के तमगों की आस है। इनमें से अधिकतर खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में पहुंचे हैं। जबकि पहलवान योगेश्वर दत्त, एथलीट सीमा अंतिल, बॉक्सर विकास कृष्ण व मनोज कुमार को ओलंपिक में खेलने का तजुर्बा है। इस तजुर्बे का वे फायदा उठा सकते हैं, तो पहली बार एंट्री पाने वाले खिलाड़ी भी जोश व नई टेक्निक के सहारे पदक झटकने का दावा करते हैं।
भिवानी को इसलिए कहते हैं खिलाड़ियों की धरती
रियो ओलंपिक के लिए टिकट हासिल करने वाले खिलाड़ियों से यह साबित हो गया है कि भिवानी को ऐसे ही खिलाड़ियों की धरती नहीं कहा जाता है। प्रदेश में भी वहां के खिलाड़ी आगे दिखाई देते हैं। रियो ओलंपिक में भिवानी से 5 खिलाड़ी खेलेंगे। इनके अलावा रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा से दो-दो खिलाड़ी हैं। अन्य कई जिलों से एक-एक खिलाड़ी ओलंपिक में भागीदारी करेंगे।