{"_id":"62f41af190bbe7796b2ec903","slug":"rg-cricket-academy-beat-sd-cricket-academy-by-26-runs-chandigarh-news-pkl459222643","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजी क्रिकेट अकादमी ने एसडी क्रिकेट अकादमी को 26 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजी क्रिकेट अकादमी ने एसडी क्रिकेट अकादमी को 26 रन से हराया
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिनेश कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार आरजी क्रिकेट अकादमी ने एसडी क्रिकेट अकादमी-24 की टीम को 26 रन से हरा दिया। मुकाबला कैंबवाला क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
पहले खेलते हुए आरजी क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर मे 9 विकेट पर 190 रन बनाए। दिव्यांश ने 44 रन, करन यादव ने 38 रन, सौरिश ने 19 रन, अनुभव कौशिक ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में इवराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 5 विकेट चटकाए। युवराज सिंह ने 27 रन देकर 2 विकेट, सिदक ने 38 रन देकर एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडी क्रिकेट अकादमी-24 की पूरी टीम 36.5 ओवर में 164 के स्कोर पर सिमट गई। आकाश राणा ने टीम के लिए सबसे अधिक 44 रन, शौमिक ने 23 रन, युवराज सिंह ने 21 रन, इशान गाबा ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में सौरिश ने 32 रन देकर 5 विकेट, अनुभव ने 21 रन देकर 4 विकेट, अंश ने 24 रन देकर एक विकेट लिया। सौरिश को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।