फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rewari Gangrape, Two More Accused Pankaj and Manish Arrested by Police

रेवाड़ी गैंगरेपः 11 दिन बाद गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी पंकज और मनीष, भिखारी बनकर घूम रहे थे

Sun, 23 Sep 2018 04:57 PM IST
मनीष, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
मनीष, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 23 Sep 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Rewari Gangrape, Two More Accused Pankaj and Manish Arrested by Police
रेवाड़ी गैंगरेप
बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप केस में एसआईटी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। नीशू के अलावा दो मुख्य आरोपियों पंकज और मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी की इंचार्ज एपी नाजनीन भसीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को गिरफ्तारी की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि महेंद्रगढ़ के सतनाली से दोनों को पकड़ा गया है। पंकज सेना का जवान है, जो पीड़ित छात्रा को पहले से जानता था। पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक, मनीष गैंगरेप में उनके साथ रहा, वहीं वारदात को अंजाम देने की पूरी साजिश नीशू ने रची, जो पीड़िता का पड़ोसी है। उसे 16 सितंबर को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी महेंद्रगढ़ में मनीष की बहन के यहां रुके हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे पहले राजस्थान गए थे और फिर सतनाली व महेंद्रगढ़ इलाके में रह रहे थे। दोनों हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में भिखारी और किसान बनकर घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके। इसके लिए एसआईटी की तरफ से अनुशंसा की जाएगी।

 

एक आरोपी नीशू पुलिस की हिरासत में है

Rewari Gangrape, Two More Accused Pankaj and Manish Arrested by Police
रेवाड़ी गैंगरेप
लड़की से गैंगरेप मामले में एक आरोपी नीशू को पुलिस ने 16 सितंबर को ही दबोच लिया था। वह इन दिनों पुलिस रिमांड में है। इसके अलावा उस कोठड़े के मालिक दीनदयाल को भी गिरफ्तार किया गया, जहां वारदात अंजाम दी गई थी। उस डॉक्टर संजीव को भी पकड़ा गया है, जिसने आरोपियों के बुलाने पर पीड़िता का इलाज किया था।

दीनदयाल और संजीव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों को नारनौल की नसीबपुर जेल में रखा जाएगा। दोनों को आपराधिक साजिश रचने और अपराध को छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप की साजिश आरोपी नीशू ने ही रची थी, उसी ने दीनदयाल से कोठड़े की चाबी ली थी।

नीशू की निशानदेही पर पुलिस उसके घर से मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। फरार होने से पहले नीशु ने अपना मोबाइल घर ही छोड़ दिया था। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में जब मोबाइल की जानकारी मिली तो पुलिस उसे लेकर उसके गाव पहुंची और मोबाइल कब्जे में ले लिया। इससे पहले पुलिस नीशु को वारदात स्थल पर भी ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed