फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Revised result of recruitment of 816 art teachers will be released in eight days

Haryana: धरना देने आयोग के सामने पहुंचे अभ्यर्थी, चेयरमैन बोले- आठ दिन में जारी होगा संशोधित परिणाम

Tue, 20 Dec 2022 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 01:04 AM IST
सार

आईटीआई से डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी मनोज राठी समेत अन्य का कहना है कि चेयरमैन परिणाम जारी करने को लेकर कई बार आश्वासन दे चुके हैं। वह इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Revised result of recruitment of 816 art teachers will be released in eight days
पंचकूला स्थित एचएसएससी कार्यालय के बाहर रोष जाहिर करते कला अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल से लटकी 816 कला अध्यापकों की भर्ती का संशोधित परिणाम जारी नहीं करने से नाराज अभ्यर्थी सोमवार को पंचकूला स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय के बाहर धरना देने पहुंच गए। काफी देर तक रोष जताने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच में अभ्यर्थियों की आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के साथ बैठक हुई। चेयरमैन ने आश्वासन दिया है कि आठ दिन में भर्ती का संशोधित परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


हालांकि, अभ्यर्थी इससे भी संतुष्ट नहीं हुए। अभ्यर्थियों का कहना है कि मंगलवार को वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलेंगे और इसके बाद परिणाम जारी होने तक आयोग के बाहर पक्का धरना लगाएंगे। 9 नवंबर, 2022 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आयोग को आदेश दिया था कि आईटीआई से दो वर्ष को डिप्लोमा करने वालों को मौका देते हुए इस भर्ती को दो माह में पूरा किया जाए लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आयोग ने संशोधित परिणाम जारी नहीं किया है। इससे आईटीआई डिप्लोमा धारकों में रोष है। 
विज्ञापन


परिणाम जारी कराने को लेकर वह कई बार आयोग अधिकारियों और शिक्षा मंत्री तक के पास जा चुके हैं। सोमवार सुबह काफी संख्या में अभ्यर्थी आयोग कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और रोष जाहिर किया। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों की चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के साथ मुलाकात कराई गई। बैठक में चेयरमैन और अभ्यर्थियों ने अपने अपने तर्क रखे। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी परिणाम जारी नहीं होना संतोषजनक नहीं है। वहीं, चेयरमैन ने कहा कि इस पर काम चल रहा है और आगामी आठ दिन में संशोधित परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आईटीआई से डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी मनोज राठी समेत अन्य का कहना है कि चेयरमैन परिणाम जारी करने को लेकर कई बार आश्वासन दे चुके हैं। वह इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आयोग कार्यालय के बाहर पक्का मोर्चा लगाएंगे। जब तक परिणाम जारी नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed