फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired teachers allege discrimination by PU in releasing pension and arrears

Chandigarh News: रिटायर्ड शिक्षकों ने पीयू पर पेंशन और एरियर जारी करने में भेदभाव का लगाया आरोप

Thu, 07 May 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Retired teachers allege discrimination by PU in releasing pension and arrears
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड शिक्षकों ने पेंशन और एरियर जारी न होने पर नाराजगी जताई है। खासकर वे शिक्षक जो 1 जनवरी 2016 से पहले रिटायर हुए, उनका कहना है कि उन्हें 7वें यूजीसी वेतन आयोग के तहत मिलने वाले लाभ अभी तक नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

पेंशनर्स का कहना है कि पंजाब सरकार ने अप्रैल 2025 में पेंशन और एरियर जारी करने का आदेश दे दिया था। इसके बाद पीयू ने भी अक्तूबर 2025 में इसे लागू करने की मंजूरी दी थी। लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी न तो नई पेंशन तय की गई और न ही एरियर दिया गया।
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षकों का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद प्रशासन इस मामले को टाल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार से फंड नहीं आया, लेकिन पेंशनर्स इसे बहाना बता रहे हैं। उनका कहना है कि पंजाबी यूनिवर्सिटी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और पंजाब के सरकारी कॉलेजों में यह लाभ पहले ही दिया जा चुका है। प्रभावित लोगों में ज्यादातर 80-90 साल के बुजुर्ग हैं, जिन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब 530 से ज्यादा पेंशनर्स हाईकोर्ट जाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि 30 दिनों के अंदर भुगतान का स्पष्ट शेड्यूल जारी किया जाए और जल्द से जल्द पेंशन व एरियर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed