{"_id":"67f03d76333ec9f385088c4d","slug":"retired-inspector-accused-sho-outpost-incharge-of-misbehavior-chandigarh-news-c-16-pkl1043-675035-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने एसएचओ-चौकी इंचार्ज पर लगाया बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने एसएचओ-चौकी इंचार्ज पर लगाया बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी ने सेक्टर-34 थाने के एसएचओ और बुड़ैल चौकी इंचार्ज पर बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं। सेक्टर-22 के रहने वाले सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर शमशेर सिंह प्रॉपर्टी विवाद की शिकायत लेकर सेक्टर-34 थाने और बुड़ैल चौकी पहुंचे थे। बुड़ैल चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने चौकी में दंपती के साथ गाली-गलौज करने के साथ हाथ से मोबाइल छीनकर टेबल पर फेंकते हुए बाहर निकल जाने को कहा। आरोप है कि जब वह सेक्टर-34 थाने के एसएचओ सतविंदर के पास गए तो उन्होंने क्रॉस मामला दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी।
शमशेर सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अब डीजीपी के पास जाऊंगा तो एसएचओ ने धमकी देते कहा कि चाहे गृह सचिव के पास जाओ या गर्वनर के। शमशेर सिंह ने एसएचओ और चौकी इंचार्ज के खिलाफ डीजीपी दफ्तर में लिखित शिकायत दी है।
शमशेर सिंह का कहना है कि जब पुलिस विभाग के पूर्व मुलाजिमों की थाने और चौकी में सुनवाई नहीं हो रही है तो आम लोगों की क्या हालत होती होगी। शमशेर सिंह का कहना है कि वह सीनियर सिटीजन हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए। वरिष्ठ अधिकारी उन्हें, एसएचओ और चौकी इंचार्ज को आमने-सामने बिठाकर मामले की जांच करें।
विज्ञापन
पड़ोसियों से हुआ था झगड़ा
शमशेर सिंह ने बताया कि वह उन्होंने बुड़ैल में एक मकान खरीदा था। मकान की दीवार बनाने को लकर उनका पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। पड़ोसी यूटी पुलिस में एएसआई है। झगड़े की शिकायत लेकर वह डीएसपी जसविंदर सिंह के पास पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात डीएसपी के रीडर से हुई। रीडर ने कहा कि बुड़ैल चौकी में जाकर नवीन से मिल लें, वह उन्हें कॉल कर रहे हैं। जिसके बाद वह (शमशेर सिंह) अपनी पत्नी के साथ बुड़ैल चौकी पहुंचे। शमशेर सिंह ने नवीन को बताया कि दीवार बनाने को लेकर पड़ोसियों से झगड़ा हुआ है। इस पर नवीन ने उलटे उनसे सवाल करने शुरू कर दिए। कहा कि कितने का मकान खरीदा था, क्यों खरीदा था और क्या जरूरत थी। शमशेर सिंह मकान में हो रहे निर्माण कार्य की वीडियो दिखाने लगे तो नवीन ने उनका मोबाइल छीनकर टेबल पर फेंक दिया और गाली-गलौज करते हुए चौकी से बाहर निकाल दिया।
थाने में एचएसओ ने धमकाया
नवीन से मिलने के बाद वह डीएसपी जसविंदर सेे मिले और लिखित शिकायत दी। इसके बाद शमशेर सिंह को सेक्टर-34 थाने से बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया। पहले वह पत्नी के साथ गए। अगले दिन अकेले थाने बुलाया गया। वहां नवीन कुमार और दूसरी पार्टी को भी बुलाया गया, जिनके साथ झगड़ा हुआ था। शमशेर का आरोप है कि एसएचओ ने कहा कि वह दूसरे पक्ष की भी शिकायत ले लेंगे। इसके बाद 751 की कार्रवाई कर कलंदरा बनाकर जेल भेज देंगे। शमशेर सिंह ने कहा कि वह अब डीजीपी के समक्ष पेश होंगे। एसएचओ ने धमकाते कहा कि जहां जाना है जाओ...चाहे गृह सचिव से मिलो या गर्वनर से।