{"_id":"5c2c5459bdec2256ab4fcd9d","slug":"retired-dsp-haryana-allegation-on-uttar-pradesh-mla-for-abusing-and-threatening-call-to-kill-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड डीएसपी का आरोप- यूपी के विधायक ने दी जान से मारने की धमकी, निकाली गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड डीएसपी का आरोप- यूपी के विधायक ने दी जान से मारने की धमकी, निकाली गालियां
Wed, 02 Jan 2019 11:37 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
threat call
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिटायर्ड डीएसपी ने उत्तरप्रदेश के विधायक पर जान से मारने की धमकी देने, गालियां निकालने और अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाया है। हरियाणा में यमुनानगर की विकास नगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड डीएसपी ओंकार सिंह पंवार ने बागपत जिले के एक विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। रिटायर्ड डीएसपी का कहना है कि उसके बेटे ने फेसबुक पर अखबार की एक खबर पर कॉमेंट किया था। जिसके बाद विधायक ने फोन पर गाली गलौच करते हुए धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बेटे को कभी भी मरवा सकता है, सुरक्षा चाहिए
पंवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 दिसंबर को उसके बेटे हेमंत कुमार ने एक अखबार की खबर का हवाला देते हुए अपनी फेसबुक पर कॉमेंट लिखा था। बागपत विधायक का कहीं नाम भी नहीं लिया गया था। लेकिन विधायक ने रात 8.49 पर कॉल करके कहा कि अपना वाट्सअप चेक करो और अपने बेटे से बात कराओ। मैं उसकी बदमाशी निकालू दुंगा।
उसने कहा कि बेटा बाहर गया हुआ है। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दी। आरोपी बार बार फोन पर उसके बेटे को सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी देता रहा। आरोप है कि एक विधायक को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अब वह कभी भी उसके बेटे को मरवा सकता है। इसलिए उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।