फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired colonel built a tunnel in the government land next to his mansion, officers were stunned to see it

Chandigarh News: रिटायर्ड कर्नल ने कोठी के बगल में सरकारी जमीन में बनवा डाली सुरंग, देखकर अधिकारी रह गए दंग

Fri, 11 Oct 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Retired colonel built a tunnel in the government land next to his mansion, officers were stunned to see it
चंडीगढ़। सेक्टर-35सी में वीरवार को नगर निगम की टीम सरकारी जमीन पर बनाए गए लोहे के अवैध ढांचे को गिराने पहुंची। कार्रवाई शुरू करते ही टीम के होश उड़ गए क्योंकि यहां कंक्रीट से बना एक बेहद मजबूत सुरंग मिला, जो सरकारी जमीन के साथ लगते एक कोठी तक जा रहा था। इतना ही नहीं, घर के अंदर जगह-जगह लोहे की जालियां लगी हुई थीं। सुरक्षा के लिहाज से कई अन्य निर्माण भी किए गए थे।
विज्ञापन

कंक्रीट से बना सुरंग इतना मजबूत था कि तोड़ने के लिए पहुंची नगर निगम की जेसीबी के अगले हिस्से में लगे दांत टूट गए। कोठी में रिटायर्ड कर्नल गुलजार राय रहते हैं। जब अधिकारियों ने रिटायर्ड कर्नल गुलजार राय से पूछा तो बताया कि उन्हें जान का खतरा है। कई लोग उनके पीछे पड़े हैं। उनकी संपत्ति को हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उन पर कहीं से भी हमला हो सकता है, इसलिए उन्होंने खुद को सुरक्षित करने के लिए घर में जगह-जगह लोहे की जालियां लगवाई हैं। सुरंग के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके कोठी के नीचे कहीं से पानी आ रहा था। वह जानना चाहते थे कि पानी कहां से आ रहा है, इसलिए उन्होंने इस तरह का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ट कर्नल ने नगर निगम ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम ने गलत किया है। उन्होंने अपनी सारी पेंशन इस निर्माण पर लगा दी है। निगम को उनके सारे पैसे वापस लाैटाने पड़ेंगे। वहीं, सूत्रों से पता चला कि रिटायर्ड कर्नल की कोठी को लेकर विवाद भी चल रहा है, जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है।
दरअसल, कुछ महीने पहले सेक्टर-35सी के एक हिस्से में अचानक स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई थीं। कर्मचारियों ने काफी कोशिश की लेकिन फॉल्ट का पता नहीं चला। इसके बाद लाइट की अस्थायी व्यवस्था कर दी गई। फॉल्ट पता लगाने के लिए इलाका पार्षद व निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि सेक्टर-35सी में रिटायर्ड कर्नल की कोठी के साथ वाली सरकारी जमीन पर लगी स्ट्रीट लाइट के खंभे को घेरकर घर के अंदर ले लिया गया है और आसपास लोहे का मजबूत ढांचा खड़ा कर दिया।
जांच की गई तो पता चला कि लोहे के ढांचे के निर्माण के दौरान ही बिजली का अंडरग्राउंड तार कट गया था। जांच में यह भी पता चला कि कोठी के साथ की जमीन पर बना पूरा निर्माण अवैध है। इसके बाद कोठी मालिक को नोटिस भेजा गया और बीते बुधवार को निगम, हॉर्टिकल्चर और पुलिस कर्मचारी निर्माण तोड़ने पहुंचे। टीम ने यहां देखा कि घर के पीछे की तरफ लोहे की बड़ी-बड़ी जालियां लगाई गईं हैं। बाहर की तरफ लोहे का दरवाजा लगा था। उसे हटाने के बाद देखा कि एक एक सुरंग बनाई गई थी, जो सरकारी जमीन से होते हुए रिटायर्ड कर्नल की कोठी की तरफ जा रही थी। यह सुरंग करीब डेढ़ से दो फुट चाैड़ी है। यहां अन्य कई तरह के भी निर्माण किए गए हैं।
नगर निगम टीम ने जेसीबी से सुरंग को तोड़ने की कोशिश की लेकिन जेसीबी के सामने लगे नुकीले दांत भी सुरंग पर लगी मोटी कंक्रीट की दीवार को तोड़ नहीं पाए और टूट गए। हालांकि इसका कुछ हिस्सा गिरा दिया गया। अब निगम ने तय किया है कि वह बड़ी मशीन लेकर आएं और इस अवैध सुरंगनुमा निर्माण को तोड़ा जाएगा।


जालियों को देख हैरान थे इलाके के लोग, शोर था घर में पाल रखा है शेर
इस मामले की जानकारी जब नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो वीरवार को इलाके के एक्सईएन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की और पाया कि यहां काफी अतिक्रमण हुआ है, जिसे हटाया जाना बाकी है। इसमें मुख्य रूप से ठोस कंक्रीट से बनाए गए निर्माण भी शामिल हैं। इसके लिए बड़ी मशीन की जरूरत होगी। स्थानीय पार्षद प्रेमलता ने बताया कि इस कोठी में पिछले करीब दो साल से रोजाना निर्माण कार्य चल रहा है। घर पीछे की तरफ से लोहे की बड़ी-बड़ी जालियों से ढका गया है। किसी को भी नहीं पता था कि अंदर क्या बन रहा है। आसपास के सभी लोग लोहे की जालियों को देखकर हैरान होते थे। इलाके में यह शोर था कि इस कोठी के अंदर शेर पाला गया है क्योंकि कोठी की पिछली तरफ सिर्फ लोहे की जालियां हैं और बड़े-बड़े पिलर बनाए गए हैं। मौके पर अतिक्रमण को हटा रहे कर्मचारियों भी हैरान थे कि किसी व्यक्ति ने अपनी कोठी के अंदर और साथ लगती जमीन पर इस तरह का निर्माण क्यों किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed