{"_id":"67104ad4be67b68e6b0cd614","slug":"result-of-25562-posts-will-be-released-today-before-the-swearing-in-of-cm-saini-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-541472-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज सीएम सैनी के शपथ ग्रहण से पहले जारी होगा 25,562 पदों का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज सीएम सैनी के शपथ ग्रहण से पहले जारी होगा 25,562 पदों का परिणाम
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, तमाम तैयारियां की जा चुकी हैं पूरी
-वीरवार दोपहर से पहले बटन दबाकर जारी होगा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नौकरी का इंतजार कर रहे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। वीरवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण से ठीक पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 25,562 पदों का परिणाम जारी करेगा। इनमें ग्रुप सी की भर्तियां के साथ हरियाणा पुलिस में सिपाही की भर्ती भी शामिल होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी पुष्टि की है।
चुनाव आचार संहिता के चलते 240 कैटेगरी की इन भर्तियों का परिणाम लंबित है। परिणाम जारी कराने के लिए आयोग ने आचार संहिता के दौरान ही हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब आचार संहिता हट चुकी है और 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होना है। चुनाव से ठीक पहले सीएम सैनी ने एलान किया था कि वह दोबारा से सीएम पद की शपथ बाद में लेंगे, पहले भर्तियों का परिणाम जारी किया जाएगा। इसी वादे को प्रदेश सरकार वीरवार दोपहर तक पूरा करने जा रही है।
नौकरियों से भाजपा ने बनाया माहौल
नौकरियों के दम पर भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने में कामयाब रही है। बिना खर्ची-पर्ची के नारे को भाजपा ने खूब भुनाया और इसका पार्टी को लाभ भी मिला। अब इसी मेरिट मिशन की शुरुआत से ही नई सरकार की शुरुआत की जा रही है, ताकि प्रदेश में संदेश जाए कि भाजपा का यह मिशन जारी रहेगा।