फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Respiratory patient dies during treatment, family members take away dead body without certificate

Chandigarh News: सांस के मरीज की इलाज के दौरान मौत, परिजन बिना प्रमाण पत्र ले गए शव

Thu, 07 Sep 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Respiratory patient dies during treatment, family members take away dead body without certificate
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में सांस के मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन मृतक के मृत होने का बिना प्रमाण पत्र लिए चले गए। इस दौरान लाश गायब होने का हंगामा मच गया। इसके बाद इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने परिजनों को फोन किया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह उन्हें अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रायपुररानी एरिया से बुद्धु खान 51 को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के बाद इमरजेंसी के डॉक्टरों की ओर से इलाज किया जा रहा था। इस दौरान उनकी हालत और गंभीर हो गई। उन्हें पीजीआई रेफर किया जा रहा था। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक हो गया। हार्ट अटैक के बाद उनकी मौत हो गई। मौत होने के बाद बिना अस्पताल से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए परिजन ले गए। इसके बाद डॉक्टरों और स्टाफ में तैनात नर्सों के हाथ पैर फूल गए। इसके बाद डॉक्टरों की ओर से परिजनों के नंबर पर फोन किया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि मरीज का इलाज किया गया है। इसके बाद उनके परिजनों से बात की है। परिजनों ने बताया कि हम अपना प्रमाण पत्र बाहर से बनवा लेंगे। फार्म भरने के लिए भी हम अस्पताल में आ जाएंगे। इस मामले में पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि मरीज के मौत के मामले की बात सामने आई है। इसमें तैनात स्टाफ को हिदायत दी गई है कि इस तरह का मामले पर पूरी प्रक्रिया के बिना डेड बॉडी हैंड ओवर न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed