{"_id":"66bff08f24b902170509fb54","slug":"resident-got-the-support-of-doctors-patients-will-not-be-seen-in-pgi-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-493683-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Case: चंडीगढ़ पीजीआई में आज नहीं देखे जाएंगे मरीज, रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ आई फैकल्टी एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kolkata Case: चंडीगढ़ पीजीआई में आज नहीं देखे जाएंगे मरीज, रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ आई फैकल्टी एसोसिएशन
Sat, 17 Aug 2024 06:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:06 AM IST
सार
कोलकाता के आरजी कर कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूरे देश के चिकित्सकों में गुस्सा है। चंडीगढ़ में भी चिकित्सकों का प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में डॉक्टरों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता की घटना को लेकर चंडीगढ़ में डॉक्टरों का प्रदर्शन तेजी पकड़ रहा है। पीजीआई फैकल्टी एसोसिएशन ने शनिवार को ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। फॉलोअप मरीज नहीं देखे जाएंगे। केवल आपातकालीन सेवाएं ही जारी रहेंगी।
एसोसिएशन ने बाहरी राज्यों समेत अन्य मरीजों से अपील की है कि वह फॉलोअप में भी दिखाने के लिए पीजीआई न आएं क्योंकि वह ओपीडी में बैठकर मरीज देखने के बजाय रेजिडेंट डॉक्टर के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे।
पीजीआई समेत शहर के अन्य सरकारी अस्पतालों में चल रहा रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को और तेज हो गया।
पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने जहां सांकेतिक खून लगे एप्रन पहनकर सुबह से ही परिसर में जगह-जगह रैली और प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के समर्थन में पीजीआई फैकल्टी एसोसिएशन के साथ ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन और भारतीय बाल अकादमी भी उतर आई है।
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर 17 अगस्त से 24 घंटे के लिए ओपीडी सेवा ठप रखेंगे। पीजीआई में प्रदर्शन कर रहे हैं रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी में दिखाने आए फॉलोअप मरीजों को पंपलेट बांट कर घटना की जानकारी दी और उनसे पूछा कि क्या वे प्रदर्शन करके गलत कर रहे हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि वे मरीजों को भी इस अभियान से जोड़ना चाहते हैं ताकि सभी मिलकर न्याय की लड़ाई को और तेज कर सकें। उधर, रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने शाम को सुखना लेक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।