{"_id":"5f63a0b38ebc3e980b4c3e4d","slug":"resentment-among-workers-non-implementation-roster-letter-sent-center-workers-vacancies-chandigarh-news-pkl38819235","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर लागू न होने पर कर्मियों में आक्रोश, केंद्र को भेजा पत्र , कहा- कर्मियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है, रिक्तियां भी नहीं भरी जा रहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर लागू न होने पर कर्मियों में आक्रोश, केंद्र को भेजा पत्र , कहा- कर्मियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है, रिक्तियां भी नहीं भरी जा रहीं है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में रोस्टर लागू न होने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने केंद्र सरकार व चांसलर कार्यालय को पत्र लिखकर कहा कि रोस्टर लागू करवाया जाए नहीं तो वे ऐसी स्थिति में कर्मचारी पीयू में धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
रोस्टर के जरिये यह तय होगा कि एससी, एसटी और बीसी वर्ग के कर्मचारियों के कितने पद हैं। उसी के मुताबिक उनको पदोन्नति आदि में लाभ मिलेगा। पीयू ने यह रोस्टर तैयार किया लेकिन उसमें तमाम खामियां निकलीं। कर्मचारियों का आरोप है कि पीयू जान-बूझकर यह रोस्टर लागू नहीं करके कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। कई बार इसे लेकर चेतावनी पत्र दिए गए और धरना भी हुआ लेकिन पीयू केवल आश्वासन देकर काम पूरा करना चाहती है।
एससी-एसटी व बीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है और उन्होंने केंद्र सरकार से लेकर कई कार्यालयों को इसके बारे में अवगत कराया है। कई केंद्रीय मंत्रियों को भी पत्र लिखा है और पीयू की हकीकत को सामने रखा है। कहा है कि यहां आजादी के बाद से आज तक कर्मचारियों को रोस्टर का लाभ नहीं मिल पाया। तमाम कर्मचारी बिना लाभ के ही सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने कहा है कि इस पर जल्द निर्णय लिया जाए नहीं तो वे धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे और यह प्रदर्शन फिर लंबा चलेगा।