फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Report of a suspected corona patient negative

कोरोना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव, परिवार वाले भी निगरानी में 

Mon, 09 Mar 2020 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Report of a suspected corona patient negative
पीजीआई

पीजीआई में शनिवार को भर्ती किए गए कोरोना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। भर्ती मरीज जीरकपुर का निवासी है। मरीज के जांच का सैंपल दिल्ली एम्स भेजे गए थे। 

विज्ञापन


पीजीआई प्रवक्ता ने बताया कि एक दिन पहले ही मरीज को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। मरीज कुछ दिन पहले ही सिंगापुर से लौटा था। मरीज के नमूने को जांच के लिए एम्स दिल्ली भेजा गया था। जहां से रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल, मरीज के परिवार वालों को भी निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


जांच अब पीजीआई में कराएं
बका दें कि पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार से कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूनों के जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा से आने वाले संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच यहीं होगी। जांच रिपोर्ट महज तीन से चार घंटे में मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक पीजीआई और अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों के नमूने जांच के लिए दिल्ली स्थित एम्स भेजे जा रहे थे, जिसकी रिपोर्ट आने में 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा था। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कुछ और तैयारियां तेज कर दी हैं।


केन्द्र सरकार की ओर से दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंडीगढ़ के पांच डॉक्टरों को भेजा गया है। इनमें पीजीआई और जीएमसीएच के दो-दो और एक एपेडीमोलॉजिस्ट शामिल हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी एफएम के साथ ही चंडीगढ़ के सभी चौराहों पर संदेश प्रसारित कराए जा रहे हैं। मल्टीप्लेक्स में स्लाइड चलवाने के लिए भी वार्ता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed