फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Religious Places Reopened in Haryana, Sangat Visited to Temples with Social Distance

हरियाणा में भी धार्मिक स्थल खुल गए, दर्शनों के लिए उमड़े भक्त, सामाजिक दूरी का रखा गया ख्याल

Mon, 08 Jun 2020 11:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 08 Jun 2020 11:27 AM IST
सार

  • अनलॉक-1 की गाइडलाइन के साथ हरियाणा आगे बढ़ेगा
  • जागरण, नमाज और चर्च में इकट्ठा होने वाली भीड़ पर रोक रहेगी
  • फरीदाबाद और गुरुग्राम में नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल्स

विज्ञापन
Religious Places Reopened in Haryana, Sangat Visited to Temples with Social Distance
मंदिर में उमड़ी संगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो जिलों को छोड़कर बाकी हरियाणा में सोमवार को करीब ढाई महीने बाद धार्मिकल और शॉपिंग मॉल्स लोगों के लिए खोल दिए हैं। लेकिन पहले दिन धार्मिक स्थलों और शॉपिंग मॉल्स में लोगों की भीड़ कम देखने को मिली। गुरुग्राम और फरीदाबाद प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। इन दो जिलों को छोड़कर सभी जिलों में धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल्स, होटल और रेस्तरां को खोल दिया गया है। हालांकि इस दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई के साथ नए जरूरी नियमों का सख्ती से पालन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

लोग मास्क लगाए नजर आए

इस दौरान लोग मास्क लगाए नजर आए और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इन स्थानों पर लोगों के हाथ भी प्रवेश से पहले सैनिटाइज करवाए गए। होटलों और रेस्तराओं में क्षमता से आधे लोगों को ही आने की अनुमित सरकार ने दी है। सोनीपत के मुरथल में थोड़ी चहल-पहल देखने को मिली। यहां ढाबाओं लोग रुकते नजर आए।

अंबाला में भी धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। हालांकि गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में लोगों की संख्या कम थी। होटल, मॉल और रेस्तरां में भी कम संख्या में ही लोग पहुंचे। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। पेहोवा और कुरुक्षेत्र में भी लोगों की संख्या कम थी।


फरीदाबाद और गुरुग्राम में धार्मिक स्थल और मॉल्स नहीं खुलेंगे
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने अनलॉक वन की गाइडलाइंस के तहत प्रदेश में धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन फरीदाबाद और गुरुग्राम में धार्मिक स्थल और मॉल्स नहीं खुलेंगे। जबकि रेस्टोरेंट 50 फीसद मौजूदगी के साथ खोले जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार ने अनलॉक-1 के तहत धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स खोलने का फैसला लिया है। फिलहाल फरीदाबाद और गुरुग्राम को छोड़कर अन्य सभी जिलों में धार्मिक संस्थानों व शॉपिंग मॉल्स खोले गए हैं।

अनलॉक-1 के बाद पैदा होने वाली स्थिति से निपटने को तैयार रहें उपायुक्त

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अनलॉक-1 के बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने हेतु अल्प और दीर्घकालीन योजनाएं बनाएं। मुख्य सचिव ने यह निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत और पानीपत के उपायुक्तों के साथ कोविड-19 महामारी के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

बैठक में मुख्य सचिव को गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत और पानीपत के जिला प्रशासन ने उनके द्वारा किए गए उपायों से अवगत कराया गया। साथ ही प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने-अपने जिलों में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता की सुविधा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित और प्रसारित किया जाए। 

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाने और पंचायतों में नवीनतम जानकारी प्रसारित की जाए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने अधिकारियों को निजी अस्पतालों के साथ वेबिनार आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed