आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स, लेकिन गुरुग्राम और फरीदाबाद में रहेगी पाबंदी
- अनलॉक-1 की गाइडलाइन के साथ हरियाणा आगे बढ़ेगा
- जागरण, नमाज और चर्च में इकट्ठा होने वाली भीड़ पर रोक रहेगी
- फरीदाबाद और गुरुग्राम को छोड़कर सभी जिलों में खुलेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनलॉक वन की गाइडलाइंस के तहत हरियाणा में आज से धार्मिक स्थलों रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स को खोलने की अनुमति दी जाएगी। फरीदाबाद और गुरुग्राम में धार्मिक स्थल और मॉल्स नहीं खुलेंगे। जबकि रेस्टोरेंट 50 फीसद मौजूदगी के साथ खोले जाएंगे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि राज्य सरकार ने अनलॉक-1 के तहत धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स खोलने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल फरीदाबाद और गुरुग्राम को छोड़कर अन्य सभी जिलों में धार्मिक संस्थानों व शॉपिंग मॉल्स खोले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
उन्होंने कहा कि 8 जून से मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि धार्मिक स्थलों को सामाजिक दूरी का पालन के साथ खोला जाएगा लेकिन इन स्थलों पर किसी प्रकार जागरण, नमाज और रविवार को चर्च में इकट्ठा होने वाली भीड़ पर रोक है। वहीं शॉपिंग मॉल्स खोलने को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद को छोड़कर तमाम जगहों पर शॉपिंग मॉल्स खोले जाएंगे।
चौटाला ने कहा कि प्रदेशभर में रेस्टोरेंट को उनमें बैठने की पूरी क्षमता की बजाय केवल 50 फीसदी लोगों की अनुमति के साथ खोले जाएंगे और इसको लेकर जिला प्रशासन से आदेश लेने होंगे।
अनलॉक-1 के बाद पैदा होने वाली स्थिति से निपटने को तैयार रहें उपायुक्त
हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अनलॉक-1 के बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने हेतु अल्प और दीर्घकालीन योजनाएं बनाएं। मुख्य सचिव ने यह निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत और पानीपत के उपायुक्तों के साथ कोविड-19 महामारी के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
बैठक में मुख्य सचिव को गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत और पानीपत के जिला प्रशासन ने उनके द्वारा किए गए उपायों से अवगत कराया गया। साथ ही प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने-अपने जिलों में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता की सुविधा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित और प्रसारित किया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाने और पंचायतों में नवीनतम जानकारी प्रसारित की जाए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने अधिकारियों को निजी अस्पतालों के साथ वेबिनार आयोजित करने के निर्देश दिए।