{"_id":"64761f041b8c5c464e092403","slug":"relief-to-10-aap-leaders-including-cm-bhagwant-mann-till-july-10-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सीएम भगवंत मान समेत 10 आप नेताओं को 10 जुलाई तक राहत, जिला अदालत में ट्रायल पर रोक जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सीएम भगवंत मान समेत 10 आप नेताओं को 10 जुलाई तक राहत, जिला अदालत में ट्रायल पर रोक जारी
Tue, 30 May 2023 09:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 May 2023 09:40 PM IST
सार
एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर भगवंत मान, अमन अरोड़ा व अन्य आप नेताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने इन नेताओं की याचिकाओं पर उन्हें राहत देते हुए उनके खिलाफ ट्रायल पर रोक लगा दी थी। अब हाईकोर्ट ने सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सीएम भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर शेरगिल, अमन अरोड़ा समेत 10 आप नेताओं के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में ट्रायल पर 10 जुलाई तक रोक जारी रहेगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने के बाद यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
2020 में पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके विरोध में तब आम आदमी पार्टी के भगवंत मान, हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, मीत हेयर आदि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की थी। इस प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई थी। इसको लेकर तब चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान सहित इन सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह केस चंडीगढ़ की जिला अदालत में चल चल रहा है।
विज्ञापन
इसी एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर भगवंत मान, अमन अरोड़ा व अन्य आप नेताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने इन नेताओं की याचिकाओं पर उन्हें राहत देते हुए उनके खिलाफ ट्रायल पर रोक लगा दी थी। अब इस मामले में रोक के आदेश को जारी रखते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन