{"_id":"a1fe090d5ddfc18e4b803d2e04f04e09","slug":"relief-of-marble-market-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल मार्केट के दुकानदारों को फिलहाल राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्बल मार्केट के दुकानदारों को फिलहाल राहत
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Sep 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने फिलहाल मार्बल मार्केट के दुकानदारों को राहत दे दी है। मार्बल मार्केट को हटाने के लिए 12 सितंबर को प्रशासन की ओर से चलाए जाने वाले अभियान को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे स्थगित करने के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि 12 सितंबर को ही बापूधाम में मद्रासी कालोनी को हटाया जाना है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता मद्रासी कालोनी को हटाना है।
विज्ञापन
मार्बल मार्केट को हटाने के लिए अभियान कब चलेगा यह फिलहाल तय नहीं है। लेकिन, प्रशासन के इस कदम से फिलहाल मार्बल मार्केट के दुकानदारों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन
यूटी के उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने 12 सितंबर को धनास, सारंगपुर और डड्डूमाजरा में कृषि जमीन पर बनी मार्बल मार्केट को हटाने का आदेश जारी किया था। मार्बल मार्केट के दुकानदारों को अपना सामान हटाने और खुद दुकानें तोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। इसके बाद से मार्बल मार्केट के दुकानदारों ने स्टाक क्लीयरेंस सेल लगाई हुई है। प्रशासन की ओर से दो बार मार्बल मार्केट को हटाने के लिए अभियान चलाया गया था।
प्रशासन ने पहला अभियान 27 दिसंबर, 2012 को चलाया था, जिसमें करीब 35 दुकानों को तोड़ दिया गया था। दो महीने बाद फरवरी, 2013 में प्रशासन ने फिर से अभियान चला कर कुछ दुकानों को तोड़ा था। इस अभियान के कुछ दिनों बाद ही दुकानदारों ने फिर से अपनी दुकानें बना लीं। मार्बल मार्केट में करीब 350 दुकानें हैं, जो कि कई सालों से चल रही हैं।