फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief news for passport applicants and Ministry of External Affairs decided on problem of long waiting

Chandigarh: पासपोर्ट आवेदकों के लिए राहत भरी खबर, लंबी वेटिंग की समस्या पर विदेश मंत्रालय ने लिया फैसला

Tue, 25 Apr 2023 11:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Apr 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Relief news for passport applicants and Ministry of External Affairs decided on problem of long waiting
Passport Validity - फोटो : Istock

पासपोर्ट बनने का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 29 अप्रैल को छुट्टी वाले दिन 3000 पासपोर्ट आवेदकों को अप्वाइंटमेंट देने का फैसला लिया है। ये अप्वाइंटमेंट चंडीगढ़, अंबाला और लुधियाना पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए मिलेंगे। इसके लिए मंगलवार सुबह 11 बजे पासपोर्ट इंडिया की बेवसाइट पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट शुरू हो जाएगी। ऐसे में सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन


पासपोर्ट के लिए छुट्टी वाले दिन 29 अप्रैल को 3000 अतिरिक्त अप्वाइंटमेंट
पासपोर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। गौर हो कि सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को तीन महीने का इंतजार करना पड़ रहा था। वहीं, तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए लोग दो महीने तक का इंतजार कर रहे थे। पासपोर्ट बनवाने में लोगों को आ रही दिक्कतों को लेकर अमर उजाला ने 19 अप्रैल को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रियंका मेहतानी ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए विदेश मंत्रालय की अनुमति से शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी 3000 लोगों के पासपोर्ट बनाने का फैसला लिया गया है। मंगलवार से अप्वाइंटमेंट प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एक दिन में 1700 अप्वाइंटमेंट
चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाने के लिए एक दिन में लगभग 1700 अप्वाइंटमेंट दी जातीं हैं, जिसमें 1200 सामान्य अप्वाइंटमेंट के पासपोर्ट बनाए जाते हैं। वहीं, 320 तत्काल अप्वाइंटमेंट के बनाए जाते हैं। इसके अलावा पुलिस क्लीयरेंस सार्टिफिकेट के लिए 170 लोगों को अप्वाइंटमेंट दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed