फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   relief from hot weather: Active weather will change from Western Disturbances

गुड न्यूज, पूरे हफ्ते नहीं सताएगी गर्मी, लोगों को मिलेगी राहत

Sun, 08 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
relief from hot weather: Active weather will change from Western Disturbances
सुहाने मौसम में सुखना लेक पर पर्यटक - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग की ओर से जो भविष्वाणी की गई है, उसके मुताबिक इस पूरे हफ्ते गर्मी का ज्यादा असर नहीं रहने वाला है। नौ मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिससे चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट की संभावना बन रही है।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन का तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के साथ सोमवार से दक्षिण की ओर से नमी वाली हवाएं भी पहुंचेंगी, जिससे तापमान तो कम होगा साथ ही एक दो इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


रविवार को दिन का तापमान नार्मल से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। आगे भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में मौसम के जो हालात हैं, उसके मुताबिक 13 मई को कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। हरियाणा व पंजाब के कुछ इलाकों में अगले 12 घंटे के बाद भी मौसम बदल सकता है। दोनों राज्यों के एक दो इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। उसके बाद तापमान गिरने के आसार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed