फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief from broken roads: Four tenders issued, administration will build V-3 roads with Rs 2.89 crore

टूटी सड़कों से राहत जल्द: 2.89 करोड़ से प्रशासन बनाएगा वी-3 सड़कें, चार टेंडर जारी; बरसात के बाद होगा काम शुरू

Fri, 05 Sep 2025 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 02:05 AM IST
सार

चंडीगढ़ के यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने हिमालय मार्ग, सुखना पथ, सरोवर पथ, उद्योग पथ सहित कई प्रमुख सड़कों को ठीक करने के लिए करीब 2.89 करोड़ के चार टेंडर जारी किए हैं।

विज्ञापन
Relief from broken roads: Four tenders issued, administration will build V-3 roads with Rs 2.89 crore
चंडीगढ़ में सड़कों की हालत खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के लोगों को अब टूटी-फूटी सड़कों से जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम से वी-3 सड़कों के ट्रांसफर होने के तुरंत बाद यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। 
विज्ञापन


विभाग ने करीब 2.89 करोड़ के चार टेंडर जारी किए हैं जिसके तहत हिमालय मार्ग, सुखना पथ, सरोवर पथ, उद्योग पथ सहित कई प्रमुख सड़कों को ठीक किया जाएगा। बरसात खत्म होते ही काम शुरू होगा। लक्ष्य है कि सर्दियों से पहले ही सड़कें बना दी जाएं।
विज्ञापन


नगर निगम से वी-3 की टूटी-फूटी सड़कों को प्रशासन को ट्रांसफर करने के बाद यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने वीरवार को कई इलाकों की सड़कों को सुधारने के लिए टेंडर जारी कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि इन सड़कों की हालत बेहद खराब है और इन्हें प्राथमिकता पर दुरुस्त करने की जरूरत है। फिलहाल बरसात का मौसम होने के कारण विभाग कागजी कार्रवाई पूरी करेगा और जैसे ही बरसात खत्म होगी, रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन के पास समय कम है क्योंकि सर्दियों में सड़क निर्माण का कार्य नहीं हो पाएगा। विज्ञान पथ जंक्शन 7 से 12 तक, चंडी पथ जंक्शन 42 से 37 तक और उद्योग पथ जंक्शन 29 से 41 तक की मरम्मत पर 64,02,180 खर्च होंगे। वहीं, मलोया में कम्युनिटी सेंटर, जंज घर और शॉपिंग सेंटर तक जाने वाली वी-5 सड़क की री-कार्पेटिंग 17,35,814 से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा 

जारी टेंडरों के तहत विद्या पथ जंक्शन नंबर 1 से 46 तक, उद्यान पथ जंक्शन नंबर 2 से 32 तक, उद्योग पथ जंक्शन नंबर 23 से 24 तक और चितकारा स्कूल के सामने की सड़क को 1,14,83,696 रुपये से दुरुस्त किया जाएगा। इन सड़कों की खराब हालत का मुद्दा अमर उजाला ने 26 अगस्त के अंक में उठाया था। इसके अलावा हिमालय मार्ग जंक्शन 4 से 34 तक, सुखना पथ जंक्शन 12 से 36 तक, सरोवर पथ जंक्शन 11 से 35 तक और उद्योग पथ जंक्शन 24 से 29 तक को सुधारने पर 92,32,452 खर्च होंगे। प्रशासन की कोशिश है कि बरसात खत्म होते ही सभी टेंडर वाली सड़कों पर काम शुरू हो सके ताकि सर्दियों से पहले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed