फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief amount released under Ashirwad scheme for marriage of daughters in 15 districts: Dr. Baljit Kaur

15 जिलों में बेटियों की शादी के लिए आशीर्वाद योजना के तहत राहत राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

Sat, 26 Jul 2025 09:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Relief amount released under Ashirwad scheme for marriage of daughters in 15 districts: Dr. Baljit Kaur
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आशीर्वाद योजना के अंतर्गत पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 2634 लाभार्थियों के लिए 13.43 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने बताया कि यह लाभ अमृतसर, बरनाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, मोहाली, संगरूर, मालेरकोटला और तरनतारन जिलों के लाभार्थियों को मिलेगा। यह राशि आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर जारी की गई है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed