फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   recruitment, haryana recruitment, haryana govt deptt recruitment, govt recruitment

सरकारी नौकरी का मौका, 16 हजार पद भरे जाएंगे, तैयार रहिए

Thu, 19 May 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
recruitment, haryana recruitment, haryana govt deptt recruitment, govt recruitment
सिविल सेवा परीक्षा, 2016 के लिए विज्ञप्ति जारी - फोटो : getty
हरियाणा सरकार बहुत जल्द 16 हजार पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी। अगले तीन महीनों में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अलग-अलग पदों में लिए कुल 16000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेगा। आयोग के चेयरमैन के मुताबिक इसके तहत 2000 कांस्टेबल, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, जेई, पटवारी सहित अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती के मुताबिक परीक्षा प्रक्रिया के सभी चरणों को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जून से अगस्त के आखिर तक अलग अलग 16 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीकों से उनकी नियुक्ति की भी प्रक्रिया चलती रहेगी।
विज्ञापन


चेयरमैन के मुताबिक आयोग की कोशिश है कि नियत समय में इस चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि विभागों में जरूरत के मुताबिक कर्मियों की नियुक्ति की जा सके। चयन प्रक्रिया को समय से पूरा करने के लिए आयोग ने हर तरह की तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्र की तर्ज पर है चयन प्रक्रिया
विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोग के कर्मियों और अधिकारियों के अलावा कुछ विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। लेकिन पूरी चयन प्रक्रिया को केन्द्र सरकार की तर्ज पर बनाया गया है ताकि पूरी तरह पारदर्शी प्रणाली के जरिये प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed