{"_id":"63d8c1f3e8866e78b2178e52","slug":"recruitment-for-the-posts-of-constable-to-sub-inspector-in-punjab-police-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पुलिस ने खोला नौकरियों का पिटारा, कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर के 1870 पदों के लिए निकाली भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पुलिस ने खोला नौकरियों का पिटारा, कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर के 1870 पदों के लिए निकाली भर्ती
Tue, 31 Jan 2023 12:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 12:53 PM IST
सार
युवा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए स्पेशल हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। भर्ती होने वाले युवाओं को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी तैनात किया जाएगा। जानिए कब से कब तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। पंजाब पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। पुलिस ने कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पर पदों पर भर्ती निकाली है। इस दौरान कुल 1870 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रहेगी। इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी से आठ मार्च तक होंगे। वहीं, पुलिस ने अपनी आवेदन फार्म में शर्त रखी है कि भर्ती होने वाले जवानों को प्रदेश, देश या विदेश में तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए किसी भी तरह की सहायता 02261306245 पर कॉल कर सकते हैं। दूसरी तरफ सब इंस्पेक्टर पद के लिए सात फवरी को विंडो खुलेगी। 28 फरवरी तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। इस पद के आवदेकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 02261306245 तय किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाब सरकार ने तय किया है कि अब युवाओं को रोजगार देने के लिए हर साल भर्ती प्रक्रिया निकाली जाएगी। साथ ही भर्ती प्रकिया पूरा साल चलेगी। इससे जहां युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, पुलिस में मुलाजिमों की कमी पूरी होगी। साथ ही नौकरी के चक्कर में विदेश जा रहे युवा भी रुकेंगे।
इसके अलावा पंजाब पुलिस की मजबूती के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस के लिए अति आधुनिक हथियार खरीदे जा रहे हैं।