फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment for the posts of Constable to Sub Inspector in Punjab Police

Punjab: पुलिस ने खोला नौकरियों का पिटारा, कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर के 1870 पदों के लिए निकाली भर्ती

Tue, 31 Jan 2023 12:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 12:53 PM IST
सार

युवा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए स्पेशल हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। भर्ती होने वाले युवाओं को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी तैनात किया जाएगा। जानिए कब से कब तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Recruitment for the posts of Constable to Sub Inspector in Punjab Police
सांकेतिक तस्वीर। पंजाब पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब  पुलिस  ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। पुलिस ने कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पर पदों पर भर्ती निकाली है। इस दौरान कुल 1870  पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन  प्रक्रिया रहेगी। इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी से आठ मार्च तक होंगे। वहीं, पुलिस ने अपनी आवेदन फार्म में शर्त रखी है कि भर्ती होने वाले जवानों को प्रदेश, देश या विदेश में तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए किसी भी तरह की सहायता 02261306245 पर कॉल कर सकते हैं। दूसरी तरफ सब इंस्पेक्टर पद के लिए सात फवरी को विंडो खुलेगी। 28 फरवरी तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। इस पद के आवदेकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 02261306245 तय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब सरकार ने तय किया है कि अब युवाओं को रोजगार देने के लिए हर साल भर्ती प्रक्रिया निकाली जाएगी। साथ ही भर्ती प्रकिया पूरा साल चलेगी। इससे जहां युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, पुलिस में मुलाजिमों की कमी पूरी होगी। साथ ही नौकरी के चक्कर में विदेश जा रहे युवा भी रुकेंगे। 

इसके अलावा पंजाब पुलिस की मजबूती के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस के लिए अति आधुनिक हथियार खरीदे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed