फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment exam for 700 posts of Chandigarh Police Constable today, tight security arrangements

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल के 700 पदों की भर्ती परीक्षा आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Sun, 23 Jul 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Recruitment exam for 700 posts of Chandigarh Police Constable today, tight security arrangements
चंडीगढ़। पुलिस कांस्टेबल के 700 पदों पर हो रही भर्ती को लेकर रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10.00 से 11.45 बजे तक चलेगी। चंडीगढ़ के लिए हो रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 12 डीएसपी, 44 इंस्पेक्टर समेत 2500 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की बाकायदा तलाशी ली जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों के फिंगरप्रिंट की बायोमैट्रिक कैप्चरिंग सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल का इस्तेमाल न कर सके इसे लेकर प्रत्येक केंद्र पर जैमर भी लगाए हैं। पुलिस की परीक्षा के दौरान 109 स्पेशल नाक लगाते हुए पेट्रोलिंग की जाएगी जिससे कि परीक्षा के दौरान अवैध साधनों का इस्तेमाल को रोका जा सके। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजार करते हुए अर्ध सैनिक बल की दो टुकड़ियों की विशेष रूप से तैनाती कर रखी गई है जिससे परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रखते हुए हर स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed