फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recruitment canceled of 816 Art and Craft teacher

816 आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों की भर्ती रद्द

Sun, 22 Feb 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Feb 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
recruitment canceled of 816 Art and Craft teacher

हरियाणा में वर्ष 2008 में 816 आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों की भर्ती को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका को मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने भर्ती रद्द कर दी है। इस याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन


जस्टिस राजेश बिंदल की एकल बेंच ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए भर्ती रद्द कर दी। भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए खारिज करने की मांग की गई थी। याचिका में आरोप लगाया कि वर्ष 2006 में इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था और 2008 में नियुक्ति पत्र थमा दिए गए थे।
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए उपयुक्त प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों की भर्ती के लिए संबंधित डिप्लोमा की शर्त अनिवार्य नहीं रखी गई थी, जबकि यह जरूरी था। यह भी कहा था कि एक चयनित उम्मीदवार की आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा निकल चुकी थी, लेकिन फिर भी उसका चयन कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने भर्ती में अनियमितताएं होने की बात कही

recruitment canceled of 816 Art and Craft teacher

ऐसी अनियमितताओं के अलावा यह भी कहा था कि इन पदों के लिए आवेदन का विज्ञापन जारी होने के बाद नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद इंटरव्यू के लिए पहले निर्धारित 25 अंक बढ़ाकर 30 कर दिए गए।

भर्ती बोर्ड के चेयरमैन ने बोर्ड सदस्यों की कोई मीटिंग भी आयोजित नहीं की। हालांकि, हरियाणा सरकार ने पैरवी के दौरान भर्ती को सही ठहराया था, लेकिन सरकारी दलीलों को नकारते हुए हाईकोर्ट ने भर्ती में अनियमितताएं होने की बात कही है और भर्ती रद्द कर दी।

पूर्व सरकार जिम्मेवार: खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले पर कहा है कि इसके लिए प्रदेश की पूर्व सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हाईकोर्ट के निर्णय का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई का फैसला लेगी।

हुड्डा सरकार की पोल खुली: आर्य
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने कहा भर्ती रद्द किए जाने के फैसले से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की असलियत एक बार फिर जनता के सामने आ गई है कि किस प्रकार योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार करके अपने चहेतों के बीच नौकरियों की बंदरबांट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed