फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rebellion increased in BJP, OBC Morcha boycotted the election

भाजपा में बगावत बढ़ी, ओबीसी मोर्चा ने किया चुनाव का बहिष्कार

Sat, 04 Dec 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rebellion increased in BJP, OBC Morcha boycotted the election
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी में टिकट बंटवारे के बाद पैदा हुआ असंतोष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के ओबीसी मोर्चा ने चुनाव का ही बहिष्कार कर दिया है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पार्टी ने पूरे ओबीसी समाज को अंधेरे में रखा।
विज्ञापन

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एनआर मेहरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इसमें ओबीसी मोर्चा के एक भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को टिकट नहीं देने पर रोष व्यक्त किया गया। प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि 35 सीटों में से सिर्फ पांच सीटें ओबीसी समाज को देने के लिए पांच व्यक्तियों की ओर से आवेदन किया गया था। इसमें से किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दी गई और पूरे ओबीसी समाज को अंधेरे में रखा गया। प्रदेश सचिव संजीव वर्मा ने कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर सक्रियता से काम कर रहे हैं। पार्टी की ओर से टिकट के दावेदारों को आखिर समय तक अंधेरे में रखा गया। इस दौरान पार्टी को अल्टीमेटम दिया गया कि यदि ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों को टिकट नहीं मिली तो वह इस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक में भरत यादव, राजेंद्र कुमार, भूलाए राय, सुभाष कश्यप, राकेश कन्नौजिया, राजेंद्र सिंह बिल्लू, कुलवंत सिंह, अवतार सिंह, सोहन, सुरजीत सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed