फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in punjab congress, captain amrinder singh Vs partap singh bajwa

पंजाब कांग्रेस में फिर मचा घमासान, अब क्या माजरा है?

Sun, 29 Mar 2015 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Mar 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
rebellion in punjab congress, captain amrinder singh Vs partap singh bajwa

एक तरफ शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने धूरी उप चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरी तरफ कांग्रेस में धूरी उप चुनाव से पहले घमासान मच गया है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला के पोते सिमर प्रताप को उम्मीदवार बनाया है। सिमर के नामांकन में तो पूरी पार्टी एकजुट नजर आई।

विज्ञापन


लोकसभा में पार्टी के उप नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा एक मंच पर दिखे। अब पार्टी की गुटबाजी एक बार फिर खुल कर सामने आ गई है। बाजवा ने रविवार को चुनाव के संबंध में अहम मीटिंग बुलाई है, जिसमें महासचिव डॉ. शकील अहमद भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मीटिंग में सीएलपी लीडर सुनील जाखड़, पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल समेत प्रदेश के सभी नेताओं को बुलाया गया है, लेकिन कैप्टन को न्यौता नहीं दिया गया है। इससे कैप्टन गुट खासा नाराज है। यह विवाद अभी थमा नहीं था कि नया विवाद खड़ा हो गया है। धूरी उप चुनाव के लिए पहले राणा गुरमीत सोढी को इंचार्ज बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने अब विजय इंदर सिंगला को भी समानांतर इंचार्ज बना दिया है। इससे कैप्टन धड़े की नाराजगी और बढ़ गई है। बाजवा केधूरी में कैंप करने के बाद अब कैप्टन ने प्रचार न करने का ऐलान कर दिया है। इस हलकेमें कैप्टन का प्रभाव ज्यादा है। इस धड़े की नाराजगी का खामियाजा उम्मीदवार सिमर प्रताप बरनाला को झेलना पड़ेगा।

दो केंद्र बना रहे हैं बाजवा : कैप्टन

rebellion in punjab congress, captain amrinder singh Vs partap singh bajwa

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि प्रताप बाजवा धूरी उप चुनाव में प्रचार के दौरान सत्ता के दो केंद्र बना रहे हैं। उन्होंने विजय इंदर सिंगला को चुनाव इंचार्ज बनाने को नकारते हुए कहा कि पहले ही राणा गुरमीत सोढी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

कैप्टन ने धूरी में रविवार को होने वाली प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक में न बुलाए जाने पर हैरानी जताई। सुनील जाखड़, रजिंदर कौर भट्ठल समेत सभी नेताओं को बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रधान ने सारा कार्यालय धूरी शिफ्ट कर दिया है। जिससे वर्करों में असमंजस पैदा होगा। इसीलिए उन्होंने धूरी न जाने का फैसला किया है ताकि वर्कर गुमराह न हों कि प्रचार के दौरान किसके निर्देश मानने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed