{"_id":"5a7c23f24f1c1b93268b8fe7","slug":"rebellion-in-haryana-congress-bhupinder-singh-hooda-vs-ashok-tanwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में गुटबंदीः मंथन शिविर पर हुड्डा और अशोक तंवर में तीखी जुबानी जंग, बोले-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में गुटबंदीः मंथन शिविर पर हुड्डा और अशोक तंवर में तीखी जुबानी जंग, बोले-
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
हुड्डा और अशोक तंवर में जुबानी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस में गुटबंदी का आलम देखिए, मंथन शिविर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अशोक तंवर में तीखी जुबानी जंग हो गई। हरियणा के हिसार जिले में कांग्रेस का मंथन शिविर लगा और इससे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की करीब एक किलोमीटर की दूरी रही।
पूर्व सीएम बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद कांग्रेस भवन की बजाय सेक्टर-15 के अंदर से निकल गए। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के कांग्रेस भवन में चल रहे मंथन शिविर में हुड्डा, सैलजा और कुलदीप बिश्नोई गुट के नेता नहीं पहुंचे।
कांग्रेस भवन से करीब एक किलोमीटर दूर बार के कार्यक्रम में पूर्व सीएम हुड्डा ने अपने समर्थक पूर्व विधायकों के साथ शिरकत की। इसके बाद बार से निकलकर रोहतक की ओर जाने के लिए कांग्रेस भवन के सामने की बजाय सेक्टर-15 से होते हुए निकल गए।

मैं किसी को पीले चावल देने तो नहीं जाऊंगा
हुड्डा और अशोक तंवर में जुबानी जंग
मंथन शिविर में न आने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि मेरे कार्यालय से सभी नेताओं को फोन किए गए थे। अब मैं किसी को पीले चावल को देने नहीं जाऊंगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ सीखने के लिए यह शिविर है। इसमें हर किसी से सुझाव लिए जाएंगे। अब जो नहीं आए, उनके पास या तो सुझाव नहीं होंगे या फिर वह सब कुछ सीख चुके हैं।
हम तो राजनीति में नए हैं। काफी कुछ सीखना है। शहर में होने के बावजूद कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों, विधायकों के मंथन शिविर में न आने को तंवर ने अनुशासनहीनता मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह अनुशासनहीनता नहीं है। ऐसे नेताओं पर किसी तरह की कार्रवाई से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि मंथन शिविर के जरिये नई लीडरशिप तैयार करेंगे।
स्वस्थ रहना है तो साइकिल पर आना ही पड़ेगा: तंवर
रथ से उतरकर साइकिल पर आने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर अशोक तंवर ने कहा कि साइकिल की सवारी सभी के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। अगर किसी को स्वस्थ रहना है तो साइकिल पर आना पड़ेगा।

नेतृत्व तो राहुल गांधी का है, बाकी तो पदाधिकारी हैं: हुड्डा
हुड्डा और अशोक तंवर में जुबानी जंग
प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसका मंथन शिविर चल रहा है, मुझे तो पता नहीं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व तो राहुल गांधी का है, बाकी तो पदाधिकारी हैं, जो बदलते रहते हैं।
बार में मीडिया ने सुभाष बतरा की ओर से हुड्डा को अशोक तंवर की साइकिल पर आना पडे़गा के बयान पर सवाल पूछा तो हुड्डा बोले, पहले बतरा यह बता दें कि उनके दोनों पैर कांग्रेस में आए गए या नहीं। पहले खुद तय कर लें कि कांग्रेसी में है या नहीं, मुझ पर बाद में टिप्पणी करें।
प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपाई तीन बार दंगे करा चुके हैं। इसमें 76 लोगों की जान ले चुके हैं। 1966 से अब तक दंगों में इतने लोग नहीं मारे गए, जितने इस सरकार के तीन साल में मारे गए। यह दंगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।